Saturday, March 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:अपराधियों को सजा दिलाने में जुटे हैं आइजी देवीपाटन

Gonda News:अपराधियों को सजा दिलाने में जुटे हैं आइजी देवीपाटन

संवाददाता

गोण्डा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान की नियमित समीक्षा पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह द्वारा परिक्षेत्र स्तर पर की जा रही है। मिशन शक्ति अभियान के अर्न्तगत पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सभी परिक्षेत्रीय जनपदों से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के अभियोगों तथा अन्य अपराधों की विवेचनाओं की निगरानी स्वंय से की जा रही है। इस क्रम में जनपद में मिशन शक्ति के अर्न्तगत वर्ष जनवरी 2021 में पाक्सो एक्ट के 02 अभियोगों में से एक में आजीवन कारावास, एक अभियोग में 03 वर्ष का सश्रम कारावास तथा माह फरवरी में पाक्सो एक्ट के एक अभियोग में दो वर्ष का सश्रम कारावास की सजा, एसी/एसी एक्ट के 01 अभियोग में 02 अभियुक्तों को तीन वर्ष की सजा न्यायालय द्वारा दी गयी। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में कमी लाने व पीड़ित महिलाओं/बालिकाओं के साथ धटित अपराधो में प्रभावी पैरवी किये जाने व गवाहों को समय से न्यायालय में उपस्थित कराये जाने हेतु सभी को कडे़ निर्देश दिये गये है।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular