Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:अपराधियों के खिलाफ डीएम ने चलाया चाबुक, करोड़ो की सम्पत्ति हुई...

Gonda News:अपराधियों के खिलाफ डीएम ने चलाया चाबुक, करोड़ो की सम्पत्ति हुई कुर्क

18 अपराधियों को गुण्डा घोषित करने के लिए थमाई गई नोटिस

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। अपराधियों के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट मार्कण्डेय शाही की कार्रवाई से हड़कम्प मचा हुआ है। जिला मजिस्ट्रेट ने सोमवार को गैंगेस्टर एक्ट के तहत गिरोह के सरगना दुर्गेश त्रिपाठी सहित आठ लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनकी तीन करोड़ 35 लाख 70 हजार रुपए की प्रापर्टी की कुर्क कर दी है। इसके साथ ही जिले के अलग-अलग थानों के 18 अपराधियों को गुण्डा घोषित करने की नोटिस थमाई गई है।
जानकारी के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट ने गिरोहबन्द अधिनियम के तहत दुर्गेश त्रिपाठी उर्फ आशू पुत्र सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर मनकापुर, महेन्द्र नाथ त्रिपाठी उर्फ भाई जी पुत्र विश्वनाथ त्रिपाठी, सौरभ मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा, राजेन्द्र नगर कस्बा मनकापुर, दीपू त्रिपाठी पुत्र ओम प्रकाश त्रिपाठी, बैरीपुर राम नाथ मनकापुर, पंकज जयसवाल पुत्र साधू सरन जायसवाल निवासी राजेन्द्र नगर मनकापुर मो. गौस उर्फ लाल बाबू पुत्र सरताज अहमद उर्फ लल्ला निवासी गायत्री नगर मनकापुर, हेमन्त गुप्ता पुत्र बैजनाथ गुप्ता निवासी रफीनगर मनकापुर, ज्ञानेन्द्र उर्फ राजा बाबू मिश्रा पुत्र दुर्गा प्रसाद मिश्रा सहित 08 लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उनकी अपराध से अर्जित की हुई 03 करोड़ 35 लाख 70 हजार की सम्पत्ति कुर्क कर दी है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने 18 अन्य अपराधियों को गुण्डा घोषित करने की नोटिस थमा दी है, जिसमें उग्रसेन निवासी गंगरौली थाना उमरी, अमिताभ सिंह, गगरौली थाना उमरी गुलाब दत्त, छोटी मिश्रन पुरवा गंगरौली थाना उमरी, प्रहलाद तिवारी व मोनू तिवारी निवासीगण भगवानपुर बसन्तपुर राजा इटियाथोक, सूरज सिंह तिर्रे मनोरमा थाना इटियाथोक, इन्दल यादव, अशोकपुर कोटिया मदारा थाना कौड़िया, आत्माराम, राम प्रसाद व अनन्तराम निवासी गण भैरमपुर थाना कौड़िया, फैय्याद अहमद आर्यनगर थाना कौड़िया, शिवमोहन व तिलकराम निवासीगण खैरी चुर्रा-मुर्रा थाना कौड़िया, अलगू प्रसाद चौधरी बडे़रिया बराहेमा थाना खरगूपुर, शाहिद निवासी लोनावा दरगाह थाना खरगूपुर, सुनील गिरि अहलाद नगर पेड़ारे गड़वा थाना खरगूपुर, सहजराम निवासी लक्षमणपुर लालनगर थाना इटियाथोक तथा शमशुद्दीन निवासी लोनपुरवा मौजा बरेली थाना इटियाथोक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : जानें आदर्श आचार संहिता में क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular