Saturday, March 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:अपने संकल्प को पूरा करने में जुटे हैं डीएम मार्कण्डेय शाही

Gonda News:अपने संकल्प को पूरा करने में जुटे हैं डीएम मार्कण्डेय शाही

14 लापरवाह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, दो दिन का मौका

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। ‘मैक्समम डिलेवरी’ के अपने संकल्प को पूरा करने में जुटे नवागत जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह न केवल अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए कार्यालयों का नियमित रूप से औचक निरीक्षण करवा रहे हैं, बल्कि ‘जीरो टालरेंस’ की नीति पर चलते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। डीएम ने शनिवार को विभिन्न पोर्टलों पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण न करने वाले 14 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही कड़ी चेतवानी देते हुए दो दिन में सभी लम्बित डिफाल्टर संदर्भों को निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि समाधान पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के निस्तारण एवं लम्बित डिफाल्टर संदर्भों की समीक्षा में यह पाया गया कि एसडीएम सदर के स्तर पर 32, तहसीलदार सदर के स्तर पर 93, एसडीएम कर्नलगंज के स्तर पर 15, एसडीएम तरबगंज के स्तर पर 10, तहसीलदार तरबगंज के स्तर पर 11, सहायक आयुक्त निबन्धक सहकारिता के स्तर पर 24, डिप्टी आरएमओ के स्तर पर 18, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल 08, बीएसए के स्तर पर 08, डीपीआरओ के स्तर पर 06, डीएसओ के स्तर पर 09 मामले, पूर्ति निरीक्षक सदर के स्तर पर 10, प्रभारी चिकित्साधिकारी इटियाथोक के स्तर पर 09 तथा जिला प्रबन्धक अग्रणी बैंक के स्तर पर 12 मामले डिफाल्टर श्रेणी में लम्बित हैं। डीएम ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। साथ ही दो दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : ब्लैकलिस्ट होगी UPRNN, ExEn व JE से होगी रिकवरी, FIR के आदेश

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular