Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:अधिवक्ता संघ ने DM को सौंपा ज्ञापन

Gonda News:अधिवक्ता संघ ने DM को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता

गोण्डा। जिला बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शोमवार को अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी व महामंत्री मनोज कुमार के नेतृत्व मे जिलाधिकारी से मिलकर दो सूत्रीय मांग पत्र दिया। मांग पत्र में कहा गया है कि तहसील सदर में अधिकारियो का अकाल जैसा पड गया है। मुख्यालय की तहसील होने के बावजूद यहां प्रशिक्षु अधिकारियों को तैनात करके इसे प्रशिक्षण केंद्र बना रखा गया है। परिणाम स्वरूप अनेक न्यायिक व प्रशासनिक कार्य बाधित हो रहे हैं। महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि नायब तहसीलदार इवेन्द्र कुमार के स्थानांतरण हो जाने के कारण उनके पटल सहित तमाम प्रशासनिक कार्य बाधित हो गए हैं। उन्होंने डीएम से मांग किया कि जब तक उनके स्थान पर किसी नियमित अधिकारी की नियुक्त न हो जाय, तब तक के लिए उनका स्थानांतरण रोक दिया जाय। बताते हैं कि जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल के मांग पत्र को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में बिन्देश्वरी प्रसाद दूवे, माधव राज मिश्र, राम कृपाल शुक्ल, कौशल किशोर पाण्डेय, सन्तोष लाल तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय, अनुपम शुक्ल, राजकुमार चतुर्वेदी, सन्तोष कुमार ओझा, रामू प्रसाद, अनिल कुमार सिंह सहित रहे।

यह भी पढ़ें : 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस?

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular