Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:अधिवक्ता परिषद ने मंदिर निर्माण के लिए जुटाया चंदा

Gonda News:अधिवक्ता परिषद ने मंदिर निर्माण के लिए जुटाया चंदा

संवाददाता

गोण्डा। अधिवक्ता परिषद की जिला इकाई की दीवानी न्यायालय परिसर में सोमवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह व संचालन महामंत्री धनलाल तिवारी ने किया। बैठक में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण धन संग्रह में संरक्षक श्रीमान सिंह ने महामंत्री धन लाल तिवारी को 11000 रुपए का चेक प्रदान किया। अपर शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ओम प्रकाश शुक्ला ने भी 11000 रुपए का चेक महामंत्री को दिया। बैठक में घनश्याम पांडेय, कृष्ण कुमार द्विवेदी, विनोद सिंह, उमापति शुक्ला, रितेश यादव, गौरी शंकर चतुर्वेदी, राम भुवाल पांडेय व रमेश चंद गुप्ता सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular