एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट बनाने के लिए सीएम को भेजा ज्ञापन
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिला बार व सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी, बार एसोसिएशन के वरिष्ठतम उपाध्यक्ष संन्तोषी लाल तिवारी, महामंत्री द्वय मनोज कुमार सिंह व प्रदीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में शनिवार को डीएम कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया। अपने उद्बोधन में अधिवक्ताओं ने जनपद एटा की पुलिस द्वारा अधिवक्ता राजेन्द्र शर्मा व उनके अधिवक्ता पुत्र को घर का दरवाजा तोड़कर उन्हें मारते हुए घर से गिरफ्तार करने की कार्रवाई की घोर निंदा की। बताते चलें कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आहवान पर जिले के अधिवक्ताओं ने शनिवार को विरोध-प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी वीर बहादुर यादव को सौंपा। ज्ञापन में दोषी पुलिस कर्मियों को सेवा बर्खास्त करते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है। मांग पत्र में अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट बनाये जाने तथा अधिवक्ता राजेन्द्र शर्मा के घर पुलिस द्वारा किए गए तोड़फोड़ के लिए क्षतिपूर्ति हेतु उचित मुआवजे की मांग की गयी है। सभा का संचालन संयुक्त रूप से प्रदीप कुमार पाण्डेय व मनोज कुमार सिंह ने और आभार प्रदर्शन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता गोकरन नाथ पाण्डेय, राम कृपाल शुक्ल, माधव राज मिश्र, सुरेश प्रसाद पाठक, बिन्देश्वरी प्रसाद दूबे, राजेश मिश्र, राम बुझारथ द्विवेदी, अमित कुमार पाण्डेय, उपेन्द्र मिश्र, जमील खां, इक़बाल बहादुर श्रीवास्तव, रवि प्रकाश पाण्डेय, गौरी शंकर चतुर्वेदी, रीतेश यादव, अनिल सिंह, अशोक तिवारी, विजय प्रकाश त्रिपाठी, कौशल किशोर पाण्डेय, रमेश कुमार दूबे, अनुपम शुक्ल, राजकुमार चतुर्वेदी, गिरवर चतुर्वेदी, रजनीश पाण्डेय, रामू प्रसाद, सन्तोष कुमार ओझा, विश्वनाथ सिंह, भगौती प्रसाद, भगौती प्रसाद मिश्र, जय दिनेश शुक्ल, प्रभात शुक्ल, उत्कर्ष त्रिपाठी, राहूल, राजीव कुमार, अजय तिवारी, जगन्नाथ शुक्ल, अजय विक्रम सिंह, अतुल कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद नन्दन श्रीवास्तव, भगौती प्रसाद मिश्र, अविनाश पाण्डेय, परशुराम मौर्य, नन्दकुमार शुक्ल, अविनाश पाण्डेय सहित मुख्यालय के अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : अब निराश न हों निःसंतान दम्पत्ति, खुला उच्च स्तरीय IVF सेण्टर

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
