Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:अटल जी के जन्म दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

Gonda News:अटल जी के जन्म दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों द्वारा प्राचार्य डॉ वंदना सारस्वत के संरक्षण एवं नोडल अधिकारी डॉ जितेंद्र सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों द्वारा एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने व्यक्ति के जीवन में धर्म एवं राष्ट्र की भूमिका, मिशन शक्ति की सफलता के विभिन्न आयाम व नया युग, नई चुनौतियांः रोजगार की नई संभावनाएं आदि विषयों पर अपनी रुचि के अनुकूल विषय का चयन करके निबंध लेखन में सहभागिता की। इस अवसर पर प्रतियोगिता लेखन का कार्य समाज शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ राम समुझ सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ शिव शरण शुक्ल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ अवधेश वर्मा, डॉ लोहंस कल्याणी, अर्जुन चौबे की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में शिव चरण वर्मा, मयंक द्विवेदी, दिनेश कुमार, कुमार सत्यम, विनय कुमार यादव आदि स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले स्वयंसेवियों के निबंध लेखन का मूल्यांकन करके प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : घर के अंदर सो रहे दम्पती को जिंदा जलाने की कोशिश

Gonda News:अटल जी के जन्म दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular