जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के कर्नलगंज थाने की पुलिस ने करीब एक माह पूर्व कटरा घाट के समीप मिले एक अज्ञात महिला के शव का शिनाख्त कराते हुए उसकी हत्या में शामिल उसके प्रेमी को चचेरे भाई के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर महिला की मोबाइल, आधार कार्ड, पासबुक इत्यादि बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को पुलिस लाइंस सभागार में पत्रकारों को बताया कि बीते 13 फरवरी 2021 को एक अज्ञात महिला का शव सरयू कटरा घाट ग्राम नरायनपुर मांझा में मिला था। इस संबंध में स्थानीय थाने पर हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया था। महिला की शिनाख्त हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों को निर्देशित किया था। साथ ही सीमावर्ती जनपदों बलरामपुर, बहराईच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, लखनऊ, बाराबंकी में पोस्टर, पम्पलेट व सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कराया गया था। फलस्वरुप महिला के रिश्तेदारों द्वारा यू-ट्यूब व पोस्टर देखकर 18 फरवरी को महिला की शिनाख्त फरीदुन्निशां पत्नी फारुख निवासी कटरा भगौली थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी के रूप में की गयी। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतका का पति फारुख विगत 02 वर्षों से सऊदी अरब में है। इसके चलते मृतका का सम्पर्क बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के इस्माईल नामक व्यक्ति से हो गया। मृतका इस्माईल के साथ भागकर शादी करने का दबाव बना रही थी। परन्तु इस्माईल पहले से शादी शुदा था जो जादू का खेल दिखाकर जीवन यापन करता था। इस पर इस्माईल ने अपने चचेरे भाई इरफान पुत्र इशहाक के साथ मिलकर हत्या की योजना बनायी।
एसपी ने बताया कि योजना के तहत बीते 12.02.2021 को इस्माईल ने गोण्डा भागने की बात कर मृतका फरीदुन्निशां को फोन कर बुलाया। इस पर वह फतेहपुर स्थित भारतीय स्टेट बैक की शाखा में स्थित अपने खाते से 65,000 रुपये निकाले। इस्माईल इरफान के साथ फरीदुन्निशां को लेकर रामनगर आ गया, जहां तीनो ने साथ बैठक होटल मे खाना खाया। महिला के खाने में इस्माइल द्वारा जहर मिला दिया गया था, जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी। उसे मोटर साइकिल पर बिठाकर रात के अंधेरे में जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली सरयू नदी कटरा घाट के पास सुनसान जगह पर फेककर उसकी मौत सुनिश्चित करने के लिए चाकू से गले व पेट में वार किया तथा कुछ ही दूरी पर चाकू व मृतका का आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड झाड़ियों मे फेक दिये। मृतका के पास उपलब्ध 65,000 रुपए आपस में बांट लिये गए। एसपी ने बताया कि प्रकाश में आये आरोपियों इस्माईल पुत्र इनायत अली निवासी अजीमनगर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी तथा इरफान पुत्र इशहाक निवासी गौरी बनयानी थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को मुखबिर की सूचना पर छतौनी बार्डर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने मृतका की हत्या की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चाकू व मृतका का आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड बरामद कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार कर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक शिवशरन गौड़, आरक्षी दिलीप यादव, विपिन पाण्डेय व संदीप सिंह शामिल रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?
मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।
