संवाददाता
गोंडा। पूर्वोत्तर भारत की भाषाओं पर आधारित अखिल भारतीय संगोष्ठी मे विशिष्ट वक्ता बनाये गये शिक्षक रघुनाथ पाण्डेय ने प्रदेश का नाम रोशन किया। मेघालय की राजधानी मे आयोजित कार्यक्रम मे ’पूर्वोत्तर की भाषाएं और हिन्दी का विकास’ विषय पर मंच से सैकडां विचारको को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट वक्ता डॉ रघुनाथ पाण्डेय ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत मे भाषायी बहुलता और वैविध्य है, लेकिन अधिकांश भाषाएं मात्र वाचिक रूप मे प्रचलित है। हिन्दी वाले अपनी देवनागरी लिपि देकर इन भाषाओ को मृतप्राय होने से बचा सकते हैं। डॉ एसके शर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे सभी भारतीय भाषाओं में तालमेल और अच्छी पुस्तको के परस्पर अनुवाद पर बल दिया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि शांति कुमार स्याल के अलावा डॉ विजय प्रताप श्रीवास्तव, डॉ मदन मोहन, डॉ दिलीप अवस्थी, डॉ आरडी शुक्ल आदि ने भी अपने शोधपत्र का प्रस्तुतीकरण किया।
यह भी पढें : फर्जी पत्रकार बनकर उगाही करने वाले 02 गिरफ्तार
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

