संवाददाता
गोंडा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के प्रांगण में सुबह बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने योग किया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से आई योग विज्ञान की अध्येता ममता ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम, मुद्राओं के माध्यम से योग करवाते हुए कहा कि योग केवल एक दिन करने से नहीं, अपितु सतत करने से लाभ मिलेगा। प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यत्मिक स्तर पर हमें उन्नत बनाता है। प्रबंध समिति के सचिव उमेश शाह ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार ने योग शिक्षक ममता सिंह को स्मृति चिह्न भेंटकर आभार व्यक्त किया। मुख्य नियंता प्रो. जितेंद्र सिंह ने सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढें : इस रुसी संपादक ने यूक्रेन पर हमले के लिये पुतीन को माना जन शत्रु!

कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
