Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : LBS के छात्र-छात्राओं ने गोरखपुर में बजाया प्रतिभा का डंका

Gonda : LBS के छात्र-छात्राओं ने गोरखपुर में बजाया प्रतिभा का डंका

युवा उत्सव की जोनल प्रतियोगिता में लोक नृत्य में प्राप्त किया दूसरा स्थान

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा गोरखपुर के युवा केंद्र भवन में आयोजित युवा उत्सव के जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लोक नृत्य विधा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह जानकारी देते हुए कालेज की प्राध्यापक व नृत्य निर्देशक डा. रेखा शर्मा ने बताया कि देवीपाटन, बस्ती और गोरखपुर मंडलों की विजेता टीमों के मध्य आयोजित इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने अवधी नृत्य के माध्यम से कजरी एवं सावन ऋतु पर मनमोहक लोक गीत ‘कुहू-कुहू बोले रे कोयलिया कारी रे हारी’ एवं ‘सासू पनिया भरन कैसे जाऊं रसीले दोऊ नैना’ गीत पर मनमोहक लोक नृत्य प्रस्तुत किया। टीम में आकांक्षा सिंह, प्रतिभा रंजन, श्रुति शर्मा, सौम्या मिश्रा, साधना चौधरी, अनाम सिद्दीकी, प्रियंका पांडेय, प्रियंका रस्तोगी, वेदांती सोनी, साधना बाजपेई, श्वेता गुप्ता, सर्वेश मिश्रा, हरिओम मिश्रा, मनीष चंद्र दुबे (मुख्य गायक), राजेश कुमार यादव, उदय नारायण दुबे, सुरेंद्र गिरी, रोहित तिवारी आदि शामिल रहे। बताते चलें कि कालेज की इस टीम ने विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में लोक नृत्य व लोकगीत में प्रथम स्थान तथा मंडल स्तर पर लोक नृत्य में प्रथम और लोकगीत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। बच्चों की इस इस उपलब्धि पर कालेज प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, सचिव उमेश शाह, प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार पाण्डेय, मुख्य नियंता डा. श्याम बहादुर सिंह, सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजक प्रोफेसर अमन चंद्रा, डॉ ममता शुक्ला, डॉ संजय कुमार वर्मा, कृष्ण मोहन त्रिपाठी आदि ने बधाई दी।

Gonda : LBS के छात्र-छात्राओं ने गोरखपुर में बजाया प्रतिभा का डंका

यह भी पढें : अभ्युदय योजना के तहत तैयारी कर रहे 11 बच्चे चयनित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular