Monday, March 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : LBS के छात्र छात्राओं को स्वेटर व पुस्तकें वितरित

Gonda : LBS के छात्र छात्राओं को स्वेटर व पुस्तकें वितरित

संवाददाता

गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के ललिता सभागार में छात्र कल्याण समिति के सौजन्य से जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किया गया। महाविद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, सचिव उमेश शाह व सदस्य गण रवि चन्द्र त्रिपाठी, पंकज अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार पाण्डेय ने बच्चों को स्वेटर वितरित किया। इस मौके पर अपने सम्बोधन में वर्षा सिंह ने छात्र छात्राओं को पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि तुम गरीब परिवार में पैदा हुए हो, इसमें तुम्हारा कोई दोष नहीं है। किन्तु तुम गरीब ही रह जाओ, इसमें केवल और केवल तुम्हारा ही दोष होगा। इसलिए खूब मेहनत करो और अपने मां-बाप को वह खुशियां प्रदान करो, जिसे वे तुम्हें नहीं दे सके। इसके साथ ही सचिव उमेश शाह के सुपुत्र नमन शाह द्वारा दान की गई पुस्तकों को भी मेधावी छात्र छात्राओं को प्रदान किया जाएगा। प्राचार्य ने कहा कि कालेज के सभी संकाय तथा कक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही सभी मेधावी बच्चों को उनकी जरूरत की पुस्तकें प्रदान की जाएंगी। यह पुस्तकें उनके पाठ्यक्रम से इतर प्रतियोगी परीक्षाओं की भी होंगी। इस मौके पर मुख्य नियंता प्रो. एसबी सिंह, कार्यक्रम संयोजक एवं मीडिया प्रभारी प्रो. शिव शरण शुक्ल, प्रो. रंजन शर्मा, प्रो. अरुण कुमार सिंह, प्रो. आरबी सिंह बघेल, डा. रेखा शर्मा, डा. धर्मेन्द्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. चमन कौर ने किया।

यह भी पढें :  Gonda : 10 को आयोजित होगी मण्डलीय संगीत प्रतियोगिता

Gonda : LBS के छात्र छात्राओं को स्वेटर व पुस्तकें वितरित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular