संवाददाता
गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज में गुरुवार को मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव के दीप प्रज्वलन के साथ शास्त्री समारोह एवं युवा सप्ताह समारोह शुरू हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार पांडेय ने मुख्य अतिथि समेत प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, सचिव उमेश शाह और सदस्य डा. अनीता मिश्रा को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। समारोह अधिकारी प्रो. अतुल कुमार सिंह ने सप्ताह भर तक चलने वाले इस कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत किया। इस मौके पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सीआरओ जय नाथ यादव ने कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का अनुसरण कर युवा पीढ़ी अपने स्वर्णिम भविष्य का निर्माण कर भारत वर्ष को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ाकर बसुधैव कुटुंबकम का पाठ पढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यार्थी के लिए धन कभी आड़े नहीं आ सकता। यदि हममें लगन हो, तो सहयोग के लिए अनेक लोग तैयार रहते हैं। शास्त्री समारोह के कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए समारोह संयोजक प्रोफेसर अतुल कुमार सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के आवाहन से हुआ। महाविद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक सरस्वती गीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर स्वच्छ गोंडा सुंदर गोंडा विषय पर डॉ रेखा शर्मा के संयोजन एवं डॉ मनीष मोदनवाल, डॉक्टर पल्लवी सिंह, डॉक्टर ममता शुक्ला, डॉ स्मिता सिंह, प्रो. शशिबाला, डॉ चमन कौर, डॉ स्मृति शिशिर, डॉ पूजा यादव, डॉ शैलजा सिंह, डॉ प्रियंका श्रीवास्तव के सहयोग से पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। लखन माथुर, मेहविश मेराज, मनीषा साहू क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। पिंकी गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार मिला।

इसी के साथ राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता में सौम्या मिश्रा, अपर्णा सिंह एवं पुष्कर बाबू ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनाम संस्था द्वारा नशा उन्मूलन विषय पर नाट्य मंचन किया गया। छात्र छात्राओं हेतु पुस्तक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। इसी के साथ बीएड विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित मॉडल की प्रदर्शनी भी लगाई गई। पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में प्रोफेसर शिव शरण शुक्ला, प्रोफेसर राजीव अग्रवाल एवं प्रोफेसर श्रवण कुमार श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डा. वंदना सारस्वत, मुख्य नियंता प्रोफेसर श्याम बहादुर सिंह, प्रो. अरुण कुमार सिंह, प्रोफेसर शिव शरण शुक्ला, प्रो. शैलेन्द्र मिश्र, प्रो. आरबी सिंह बघेल, प्रो. जयशंकर तिवारी समेत कालेज के प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ बैजनाथ पाल ने किया।


आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
