Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : LBS कालेज के 27 छात्र छात्राओं का हुआ प्लेसमेंट

Gonda : LBS कालेज के 27 छात्र छात्राओं का हुआ प्लेसमेंट

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज और एनआईआईटी के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव व कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। ड्राइव में महाविद्यालय के लगभग 700 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 27 प्रतिभागियों का वेल्थ मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, बैंकिंग, बीमा, एवं वित्तीय सेवाओं सहित अन्य पदों पर ट्रेनिंग के लिए चयनित किया गया। यह जानकारी देते हुए कालेज के प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि एनआईआईटी के उत्तर भारत प्रमुख जगजीत सिंह के निर्देशन में एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक में प्लेसमेंट हेतु छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट साक्षात्कार सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह ने छात्र-छात्राओं को साक्षात्कार समिति के सम्मुख स्वयं को व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करने हेतु प्रेरित करते हुए भरोसा दिया कि हम छात्र-छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए इस तरह का आयोजन करते रहेंगे। आज से आप तैयार रहिए, क्योंकि शिक्षा से जीविका तक का सफर श्री लालबहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज प्रारंभ कर चुका है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम के संयोजक प्रोफ़ेसर जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सेमिनार के माध्यम से वित्तीय क्षेत्र में विद्यार्थियों को रोज़गार प्राप्त होंगे। पिछले वर्ष आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित व वर्तमान में नुवामा वेल्थ इन्वेस्टमेंट लिमिटेड दिल्ली में पर्सनल वेल्थ मैनेजर के पद पर कार्यरत निधि सिंह तथा एक्सिस बैंक लखनऊ में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत तरनप्रीत कौर ने छात्र छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। एनआईआईटी के प्लेसमेंट इंचार्ज रोहित मोहन ने छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट और साक्षात्कार से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से दिया। उन्होंने चयनोपरान्त भविष्य की संभावनाओं को भी इंगित किया। ध्यातव्य है कि इसके पूर्व भी महाविद्यालय दो बार इस तरह का आयोजन कराकर छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट करा चुका है। इस अवसर पर एनआईआईटी के रमन व अभिषेक व हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शैलेन्द्र नाथ मिश्र, संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मंशाराम वर्मा, वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर बीपी. सिंह, प्रोफेसर जयशंकर तिवारी, डॉ लोहांश कल्याणी, डा. संतोष कुमार श्रीवास्तव, डा. मनीष शर्मा, डा. पूजा यादव, डा.पल्लवी सिंह, डा.नीतू सक्सेना, डा.शैलजा सिंह, डा.स्मृति शिशिर, प्रतिभा सिंह, डा.अवनीश मिश्रा, शोभित मौर्य, डा. संजय कुमार, बबलू, देवेंद्र, रामभरोसे, सौरभ, राम बचन सहित महाविद्यालय के अन्य प्रोफ़ेसर्स और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

Gonda : LBS कालेज के 27 छात्र छात्राओं का हुआ प्लेसमेंट

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular