न्याय न मिलने पर आत्मघाती कदम की धमकी, घंटा भर चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Land dispute मामले में प्रशासन की लापरवाही उजागर, अधिकारी रहे हलकान
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। Land dispute से उपजे तनाव ने सोमवार को नाटकीय रूप ले लिया, जब एक युवक मण्डलायुक्त कार्यालय के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। अचानक घटी इस घटना से प्रशासनिक अमले में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर अफसरों और कर्मचारियों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि युवक करीब सवा घंटे तक पानी की टंकी पर बैठा रहा और नीचे खड़े अधिकारियों से बार-बार हाथ जोड़कर न्याय की गुहार करता रहा। वह लगातार कहता रहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह यहीं से कूद जाएगा। करीब एक घंटे की मशक्कत और कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद आखिरकार उसे सुरक्षित उतारा जा सका।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के खरगूपुर चांद गांव निवासी 35 वर्षीय राम किशुन का आरोप है कि उसके पड़ोसी रिश्तेदारों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। उसने कहा कि घर के सामने स्थित भूमि पर पिलर गाड़कर उसके आने-जाने का रास्ता तक बंद कर दिया गया है। राम किशुन का कहना है कि पिछले एक महीने के दौरान वह चार से पांच बार उपजिलाधिकारी कर्नलगंज को लिखित शिकायत दे चुका है, लेकिन land dispute में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
यह भी पढें : विदेश राज्यमंत्री समेत 5 के खिलाफ FIR का आदेश
सोमवार को समाधान दिवस होने के कारण अधिकारियों से सीधे मुलाकात न हो पाने पर उसने दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे अचानक पानी की टंकी पर चढ़ने का कदम उठाया। कुछ ही देर में मौके पर नगर कोतवाली पुलिस, मजिस्ट्रेट और अन्य अफसर पहुंच गए। इस दौरान युवक न्याय की गुहार लगाता रहा और टंकी से कूदने की धमकी देता रहा।
करीब एक घंटे बाद अधिकारियों ने किसी तरह उसे समझाया और नीचे उतरवाया। राम किशुन ने आरोप लगाया कि उसके सगे पटीदार जयशंकर, चंदन और नन्हकू ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है और रास्ता बंद कर दिया है। उसने कहा कि लगातार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया।
नगर कोतवाल ने बताया कि युवक से लिखित शिकायत ली जा रही है और land dispute मामले की जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम ने जिले में जमीन विवाद से जुड़े मामलों और प्रशासनिक उदासीनता को एक बार फिर सामने ला दिया है।
यह भी पढें : धर्म छिपाकर युवती से शादी और गर्भपात का आरोपी गिरफ्तार
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 08619730058 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com
