लाइनमैन को मुझसे कोई शिकायत नहीं-अवर अभियंता
शिवमंगल शुक्ला
मनकापुर, गोंडा। विद्युत वितरण खण्ड मनकापुर में तैनात एक अवर अभियंता द्वारा संविदा लाइनमैन को गाली गुप्ता देने तथा मारपीट किए जाने का मामला चर्चा में है। पीड़ित लाइनमैन ने अधीक्षण अभियंता तथा संगठन को प्रकरण की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है। 132/33/11 विद्युत उपकेन्द्र आईटीआई मनकापुर के बेलगड़िया फीडर पर तैनात संविदा लाइनमैन दीनानाथ यादव ने शिकायत किया है कि वह बीते 23 अक्टूबर 2022 को सायं करीब 6.30 बजे 16 केवीए ट्रांसफार्मर का फ्यूज कटा था। फ्यूज बांधने के उपरान्त जब उसने शटडाउन वापस किया तो फीडर होल्ड नहीं किया और फाइव एमवीए ट्रांसफार्मर ट्रिप कर गया। तुरन्त इसकी सूचना क्षेत्रीय अवर अभियंता शत्रुघ्न सिंह को दी गई। कुछ समय बाद जेई मौके पर आये और पहुँचते ही मां-बहन की गाली देते हुए मारना शुरू कर दिया। ऑन ड्यूटी एसएसओ चन्द्रभान उपाध्याय द्वारा बीच-बचाव कराया गया। घटना की जाँच कराकर दोषी के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है। दीनानाथ यादव का कहना है कि यदि विभागीय कार्यवाही नहीं होती है, तो संगठन द्वारा आगे कदम उठाया जाएगा। बताते चलें कि यहां तैनात विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों से अभी तक उपभोक्ता को ही शिकायत होती थी, लेकिन अब विभागीय कर्मचारी भी उनके तानाशाही का शिकार बनने लगे हैं। हालांकि अवर अभियंता शत्रुघ्न सिंह का कहना है कि फिलहाल मैं लाइनमैन के साथ ही एक फीडर पर काम कर रहे हैं। उस दिन कोई बहुत गंभीर बात नहीं हुई थी और मुझे लगता है कि लाइन मैन को भी कोई शिकायत नहीं है। ऊपर से भी किसी वरिष्ठ अधिकारी ने इस सम्बंध में मुझसे कोई पूछताछ नहीं की है।
यह भी पढें : लिफ्ट देकर कार में नर्सिंग छात्रा से छेड़छाड़
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
