जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जीएसटी राज्य कर विभाग के कार्यालय पर विभाग द्वारा किए जा रहे हैं। छापेमारी के विरोध में प्रदेश मंत्री जगदीश रायतानी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन कार्यवाहक ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक वाणिज्य कर गोंडा संभाग राजीव आर्थर को दिया गया। नगर अध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश आर्य ने बताया कि उन्होंने व्यापार मण्डल को आश्वासन दिया कि किसी भी अधिकारी द्वारा अनावश्यक रूप से किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। तथ्यों के आधार पर पूर्ण परीक्षण के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। विभाग हमेशा व्यापारियों के साथ है। किसी को भी भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। अपना कार्य सामान्य रूप से करें। उनका उद्देश्य बाजार में भय उत्पन्न करना नहीं है। उन्होंने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मंसूर अहमद शमशी व पदाधिकारियों से यह भी अनुरोध किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सभी व्यापारियों को आश्वासन प्रदान करें कि उनके साथ विभाग के द्वारा कोई भी उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। अगर ऐसी किसी प्रकार की सूचना प्राप्त होती है, तो अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के माध्यम से उन तक पहुंचा सकते हैं। व्यापारियों की किसी प्रकार की शंका समाधान का निवारण जीएसटी विभाग हेल्प डेस्क के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। उनका पूर्ण सहयोग किया जाएगा। ज्ञापन देते समय जिला कोषाध्यक्ष कैलाश लधवानी, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार सोनी, नगर उपाध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल, उतरौला रोड प्रभारी अतीक अहमद, नगर युवा मंत्री नीरज मंजर आदि अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जीएसटी टीम के छापे से बाजार में सन्नाटा
टैक्स चोरी पर लगाम के लिए जीएसटी की टीम ने शुक्रवार को कटरा बाजार में छापा मारा। एक दुकान की जांच कर उसके अभिलेख लिए, साथ ही दुकानदार को नोटिस दी है। टीम के अधिकारियों ने रिपोर्ट दी है कि जांच के दौरान दुकानें बंद कर व्यापारी भाग गए हैं। दूसरी ओर जांच से कई बाजारों में दहशत रही, दुकानदारों ने दुकानें बंद रखीं। कटरा बाजार में टीम ने एक बाइक के शोरूम की जांच की। शोरूम के साथ गोदाम की जांच की। बिल बुक को कब्जे में लिया। इसके अलावा अन्य दुकानदार भी दुकानों को बंद करके चले गए। टीम अन्य दुकानों की जांच नहीं कर सकी। ज्वाइंट कमिश्नर राजीव आर्थर ने बताया कि दुकानों की जांच की जा रही है। लोग दुकानों को बंद करके भाग रहे हैं, यह उचित नहीं हैं। जांच शासन के आदेश पर लगातार जारी है। शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी लोग दुकानें नहीं खोल रहे हैं। बड़गांव, रानी बाजार, महराजगंज, चौक आदि में कई दुकानें बंद रहीं। मनकापुर में दुकानें बंद रहीं, वहीं बेलसर, धानेपुर और छपिया में भी लोग दुकानें नहीं खोल रहे हैं। वजीरगंज कस्बे सहित अन्य कस्बों की मेडिकल, मोबाइल, इलेक्ट्रिकल गुड्स, कपड़े, इलेक्ट्रानिक्स, लोहे आदि की दुकानें लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को बंद रहीं। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मनकापुर में दुकानों के बंद होने से राम कुमार निवासी बक्सरा आज्ञाराम ने बताया घर में शादी है, सामान खरीदने आये थे, लेकिन तमाम दुकानें बंद हैं। उपभोक्ता सेबू, लालजी, राज कुमार, अजय, लल्लू, राजन, सिपाही लाल ने भी बताया कि बाजार में समान लेने आये थे, लेकिन बाजार बंद है। जिले की 1214 पंचायतों में करीब डेढ़ सौ करोड़ के विकास कार्यों की जीएसटी में खेल होने की संभावना जताई जा रही है। पूर्व में रिपोर्ट में बात सामने आई थी, इसके लिए टीम बनी थी, लेकिन मामला दब गया। एक बार फिर जीएसटी की जांच में पंचायतों का मामला जोर पकड़ रहा है। डीपीआरओ लालजी दूबे कहते हैं कि पंचायतों का जीएसटी पंजीकरण है। यदि कहीं कमी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं जीएसटी में खेल होने के मामले में ऑडिट होने पर खुलासे की बात कही जा रही है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
