Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : GIC के तीन पूर्व शिक्षकों का पुरातन छात्रों ने किया...

Gonda : GIC के तीन पूर्व शिक्षकों का पुरातन छात्रों ने किया सम्मान

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कालेज में पुरातन छात्रों ने अपने प्रथम प्रवेश के 50 वर्ष पूरे होने पर अपने गुरुजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह की अध्यक्षता कालेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार तिवारी ने की। कालेज के पूर्व छात्र रहे संजय श्रीवास्तव व रतीश श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1972 में पहली बार जीआइसी में प्रवेश लिया था। इस प्रकार 2022 में उनके प्रथम प्रवेश का 50वां वर्ष चल रहा है। उन्होंने बताया कि कई पुरातन छात्रों ने मिलकर उस समय अध्यापन कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान करने का निर्णय लिया था। इस क्रम में कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में वर्तमान में जिला मुख्यालय पर रह रहे तीन जीवित शिक्षकों श्रवण प्रसाद गुप्ता, एसके सक्सेना और मो. आमीन का शाल आदि पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता केके श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर उनके समय के पुरातन छात्र दिनेश श्रीवास्तव, राजीव सिंह, अब्दुल मुजीब, गुरदीप छाबड़ा, रवि मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Gonda : GIC के तीन पूर्व शिक्षकों का पुरातन छात्रों ने किया सम्मान

यह भी पढें : शौकत अली को महंत राजू दास ने सुनाई खरी-खरी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक

RELATED ARTICLES

Most Popular