Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : DRM ने किया नए शाखा कार्यालय का उद्घाटन

Gonda : DRM ने किया नए शाखा कार्यालय का उद्घाटन

संवाददाता

गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गांडा स्थित ’विद्युत लोको शेड’ का निरीक्षण किया तथा पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के ओबीसी एसोसिएशन के नये शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया। अपने निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम मण्डल रेल प्रबन्धक ने ओवरहालिंग अनुभाग, बोगी अनुभाग, विद्युत रनिंग शेड के इंफ्रास्ट्रक्चर व उक्त अनुभागों में लोको के रखरखाव तथा शेड्यूल अनुरक्षण कार्य का जायजा लिया। मण्डल रेल प्रबन्धक ने विद्युत लोको अनुरक्षण के दौरान पालन किये जाने वाले सुरक्षा मानकों तथा मशीनों की तकनीकी बारीकियों पर संबंधित अधिकारियों व सुपरवाइजरों से जानकारी ली। कुमार ने लोको शेड में शेष पिट लाइनों के विद्युतीकरण कार्य एवं लोको अनुरक्षण में लगने वाले विभिन्न उपकरणों की निरंतर मानिटरिंग पर बल दिया।
इसके पश्चात वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/टीआरएस कार्यालय, सभागार में मण्डल रेल प्रबन्धक ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/टीआरएस ने पावर प्वाइंट के माध्यम से ’लोको शेड’ की आधारभूत संरचना, अनुरक्षण कार्य पद्धति एवं भण्डारण तथा कर्मचारियों की बीओएस स्थिति से मण्डल रेल प्रबन्धक को अवगत कराया। बैठक को संबोधित करते हुए मण्डल रेल प्रबन्धक ने कहा कि संरक्षा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए रेल संचालन एवं प्रशासनिक कार्यो का दायित्व गम्भीरता से पूरा करने की आवश्यकता है। उन्होंने लोको अनुरक्षण के दौरान विशेष निगरानी तथा भविष्य की कार्य योजनाओं को जल्द पूरा किये जाने पर ज़ोर दिया तथा एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके अतिरिक्त रेल कर्मचारी कल्याण की दिशा में मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे के ओ.बी.सी एसोसिएशन के जोनल महामंत्री एसबी यादव, लखनऊ मण्डल ओबीसी एसोसिएसन के मण्डल अध्यक्ष सीपी वर्मा एवं मण्डल मंत्री संजय यादव व अन्य पदाधिकारियां की उपस्थिति में ’विद्युत लोको शेड’ में ओबीसी एसोसिएशन के नये शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी, क्षेत्रीय प्रबन्धक सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित थे।

Gonda : DRM ने किया नए शाखा कार्यालय का उद्घाटन

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular