Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : DM ने सर्वाधिक फसल उत्पादन वाले किसानों का किया सम्मान

Gonda : DM ने सर्वाधिक फसल उत्पादन वाले किसानों का किया सम्मान

संवाददाता

गोंडा। जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में लाल बहादुर शस्त्री, कृषि विज्ञान केन्द्र गोपाल ग्राम में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस प्रदर्शनी एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान सम्मान दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी एवं कृषक गोष्ठी का उद्घाटन जिलाधिकारी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर विभिन्न विभागों द्वारा लगायो गये स्टालों का निरीक्षण भी किये। उप कृषि निदेशक द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी गई तथा जनपद में किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में कृषकों को जागरूक किया। उप निदेशक उद्यान द्वारा पुराने बागों के जीर्णाेद्वार के सम्बन्ध में विशेष जानकारी दी गई। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक आरपीएन सिंह द्वारा एफपीओ गठन के सम्बन्ध में किसानों को जानकारी दी गई। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कृषकों को जैविक खेती अपनाने हेतु आह्वान किया गया।

Gonda : DM ने सर्वाधिक फसल उत्पादन वाले किसानों का किया सम्मान

जिलाधिकारी द्वारा जनपद में सर्वाधिक फसल उत्पादन प्राप्त करने वाले किसानों को प्रमाण पत्र का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्त में जिला पंचायत अध्यक्ष की अनुमति से वरिष्ठ प्राविधिक सहायक आरपीएन सिंह द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मेले के समापन की घोषणा की गई। इस अवसर पर किसान मेले में विधायक गौरा प्रभात वर्मा, जिलापंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, उपनिदेशक उद्यान, उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर, जिला कृषि अधिकारी जगदीश प्रसाद, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण शिव शंकर चौधरी, कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र डा. उपेन्द्र सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक सन्त कुमार त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी सहित जनसमान्य के लोग उपयोग रहे।

Gonda : DM ने सर्वाधिक फसल उत्पादन वाले किसानों का किया सम्मान

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular