Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : DM ने शुरू किया ‘मेरा गोंडा मेरी शान’ अभियान

Gonda : DM ने शुरू किया ‘मेरा गोंडा मेरी शान’ अभियान

नगरीय निकायों के सबसे स्वच्छ वार्डों को किया जाएगा पुरस्कृत

साफ-सफाई के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक व अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

सरकारी कार्यालयों को साफ सुथरा बनाने के लिए शुरू की गई स्वच्छ कार्यालय प्रतिस्पर्धा

गोंडा को अन्य जनपद से जोड़ने वाली सड़कों को साफ करने के लिए भी अभियान चलाने की घोषणा

जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जनपद को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए ‘मेरा गोंडा मेरी शान’ अभियान की शुरुआत की है। डीएम ने शनिवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से जनपदवासियों को सम्बोधित कर इसकी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने सभी जनपदवासियों से आगामी 15 अगस्त तक संचालित स्वच्छता के इस महाभियान से जुड़ने और अपने जनपद को साफ और स्वच्छ बनाने में योगदान करने की अपील भी की।

गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग दें

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने शनिवार सुबह डीएम गोंडा के फेसबुक पेज के माध्यम से जनपदवासियों को सम्बोधित किया। उन्होंने बताया कि ‘मेरा गोंडा मेरी शान’ अभियान जनभागीदारी के साथ जनपद को स्वच्छता में नंबर वन बनाने का एक प्रयास है। उन्होंने बताया कि निकाय में नियमित रूप से प्रातः 05 से 08 बजे तक साफ-सफाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त मुख्य बाजारों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सांस्कृतिक एवं पर्यटक स्थलों पर दैनिक रूप से सांयकाल द्वितीय पाली में सफाई का कार्य कराए जाने के साथ ही कूड़े का उठान सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने जनपद वासियों से घरों में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग कर इकट्ठा करके देने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि इस पहल से कूड़े के समुचित निस्तारण में सहयोग मिलेगा।

नालों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को नालों नालियों की सफाई के लिए भी विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों को ठीक कराने एवं उनके अनुरक्षण व संचालन के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जल भराव वाले स्थानों को चिन्हित करते हुये सूक्ष्म कार्ययोजना बनाकर नियमित रूप से दिन में एण्टीला स्प्रे का छिड़काव करने तथा शाम के समय फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में सहयोग करें

जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 15 अगस्त को संचालित इस अभियान के अंतर्गत जनपद वासियों को प्रतिबंधित सिंगल उस प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। जनसामान्य के मध्य प्रतिबन्धित प्लास्टिक उपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को प्लास्टिक कैरीबैग के स्थान पर अन्य विकल्पों यथा जूट बैग, कपड़ों का बैग इत्यादि का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, नगरीय निकायों में विशेष अभियान चलाकर पार्कों, सड़कों, फुटपाथों एवं पार्किंग क्षेत्रों में से अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने जनपद वासियों से इसमें सहयोग करने की अपील की है।

कूड़े के ढेर खत्म, होगा सौंदर्यीकरण

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सौंदर्यीकरण को भी इस अभियान में शामिल किया गया है। शहर के मुख्य स्थलों पर वॉल म्युरल्स तथा वॉल पेन्टिंग का कार्य विभिन्न थीम के आधार पर कराये जायें। यह कार्य बारिश के बाद शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, गार्बेज बर्नेबल प्वाइन्ट को शत-प्रतिशत समाप्त करते हुए उक्त स्थलों का सौन्दर्यीकरण कराया जायेगा।

सरकारी दफ्तरों के लिए स्वच्छ कार्यालय प्रतिस्पर्धा

सरकारी कार्यालयों को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए जिलाधिकारी की ओर से स्वच्छ कार्यालय प्रतिस्पर्धा का आयोजन किए जाने का फैसला लिया गया। फेसबुक लाइव कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतिस्पर्धा का उद्देश्य सरकारी कार्यालय में पहुंचने वाले जनपद वासियों को साफ और स्वच्छ माहौल उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत मासिक स्तर पर सभी सरकारी कार्यालयों की समीक्षा की जाएगी। इस प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यालयों को सम्मानित भी किया जाएगा।

विभागों में समन्वय कर मुख्य मार्गों को चमकाने की पहल

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि दूसरे जनपदों से आने वाले लोग मार्गाें की स्थिति के आधार पर जनपद का आकलन करने हैं। कई बार देखने में आया है कि विभागों में समन्वय न होने के कारण मुख्य मार्ग ही गंदे दिखाई देते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने जल्द ही मुख्य मार्गों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विशेष स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।

स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा का होगा आयोजन

जिलाधिकारी ने बताया कि स्वच्छ कार्यालय प्रतिस्पर्धा की तरह ही जनभागीदारी के साथ स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत कूड़े की नियमित उठान, 100 फीसद डोर टू डोर कलेक्शन, नाली, नालों की साफ सफाई जैसे स्वच्छता के सभी मानकों पर खरे उतरने वाले वार्ड को पुरस्कृत किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही जनभागीदारी के साथ प्लॉग रन जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

Gonda : DM ने शुरू किया ‘मेरा गोंडा मेरी शान’ अभियान

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular