संवाददाता
गोंडा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नगरीय निकाय (पंचायत) डॉ. उज्ज्वल कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मौलि की उपस्थिति में विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों के साथ नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के संबंध में एक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव आयोग की घोषणा के दिन से ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाती है जिसको देखते हुए आप लोग जो भी चुनाव संबंधी गतिविधियां कराएंगे, तो उसका परमिशन लेकर ही कराएं ताकि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो। इस पर विशेष ध्यान अवश्य रखा जाए, आदर्श आचार संहिता के जो नियम कानून है उसका विवरण आप लोगों को दिया गया है। उसका अच्छी तरह से अध्ययन कर लें, जिसका भी विवरण आप लोगों को दिया गया है। इसके साथ ही साथ जो आवेदन फीस एवं जमा करने की फीस तथा अध्यक्ष एवं सभासद चुनाव के दौरान कितनी सीमा तक धनराशि खर्च करेंगे, उसका भी विवरण दिया गया है। उसी के अनुसार एक व्यय रजिस्टर बनाकर लेखा-जोखा जिले में गठित जिला स्तरीय व्यय टीम को परीक्षण हेतु देना होगा। सभी रैली जुलूस का आयोजन प्रशासन से पूर्व अनुमति लेकर ही करेंगे। रात के 10 बजे से प्रातः छह बजे तक लाउड स्पीकर, साउंड बॉक्स का प्रयोग नहीं किया जाएगा। वोट डालने के लिए कोई भी मतदाता स्वयं अथवा अपने परिवार के सदस्यों के लिए अपने निजी वाहन को मतदान केंद्र के 100 मीटर रेडियस तक ही ले जा सकेंगे। मतदाताओं को पहचान पर्चियां सादे कागज पर ही दी जाएंगी और उन पर किसी उम्मीदवार का नाम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मतदान समाप्त के 48 घंटा पहले कोई भी व्यक्ति जो स्थानीय निकाय का निवासी नहीं है, संबंधित स्थानीय निकाय को छोड़ देगा। जो प्रचार वाहन आप लोग लगाएं तो उसमें संबंधित उप जिलाधिकारियों से परमिशन अवश्य लिया जाए। इसके अलावा जहां पर सभाएं, नुक्कड़, नाटक, टीवी चैनल, समाचार पत्र आदि के माध्यम से अगर प्रचार-प्रसार कराया जाता है, तो उसका भी परमिशन संबंधित उप जिलाधिकारियों से लेना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के परमिशन में कोई भेदभाव किसी के साथ नहीं होगा। उन्होंने अपर जिलाधिकारी से कहा कि सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को नगरपालिका तथा नगर पंचायतों की मतदाता सूची अवश्य उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन कराते हुए नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना हमारा व आपका दायित्व है। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, समस्त उपजिलाधिकारी, अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय अशोक गुप्ता, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नगर पंचायत गोंडा, राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारीगण, सहित संबंधित अधिकारी एवं अन्य राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
अनुरोध
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक
पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
