Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : DM ने चलाया चाबुक, दो हुए निलम्बित

Gonda : DM ने चलाया चाबुक, दो हुए निलम्बित

सम्पूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों को समय से निस्तारित करने का निर्देश

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। शासन की मंशानुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें तहसील कर्नलगंज में डीएम ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। तहसील करनैलगंज में कुल 106 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 04 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण हुआ। शेष प्रार्थना पत्र को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। संपूर्ण समाधान दिवस तहसील कर्नलगंज में जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान ग्राम चकसेनिया विकास खंड हलधरमऊ शिकायतकर्ता बंशी लाल पुत्र गुल्ले ने जिलाधिकारी नेहा शर्मा को अवगत कराया कि मृत्यु प्रमाण पत्र एवं परिवार रजिस्टर नकल के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा काफी दिनों से परेशान किया जा रहा है, जिसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल शिकायतकर्ता को मृत्यु प्रमाण पत्र एवं परिवार रजिस्टर नकल उपलब्ध कराते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी रवि नन्दन को निलंबित करने के डीपीआरओ को निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही लेखपाल जय प्रकाश को पूर्व में उच्च अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जो संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता के द्वारा बताया गया की लेखपाल के द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है, जिसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने लेखपाल जयप्रकाश को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

Gonda : DM ने चलाया चाबुक, दो हुए निलम्बित

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आइजीआरएस की लॉगिन को बराबर सभी विभागीय अधिकारी चेक करते रहे ताकि कोई भी शिकायत डिफाल्टर ना होने पाए समय रहते ही शिकायतों का निस्तारण कर दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Gonda : DM ने चलाया चाबुक, दो हुए निलम्बित

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्वयं के द्वारा ’अरगा’ ब्रांड का तैयार किये गये सामग्रियों का विभिन्न स्टाल लगाये गये, जिसका जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने अवलोकन करते हुए कहा कि इसी प्रकार जनपद के सभी तहसीलों में तथा अन्य स्थानों पर समूह की महिलाओं के द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य को किया जाय ताकि इससे जनपद की अन्य महिलाएं भी जागरूक हो। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर रश्मि वर्मा, उपजिलाधिकारी करनैलगंज हीरालाल, प्रभागीय वनाधिकारी पंकज कुमार शुक्ल, पुलिस क्षेत्राधिकारी कनलगंज नवीना शुक्ल, तहसीलदार करनैलगंज नरसिंह नरायन, नायब तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, जिला कृषि अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, धर्मेंद्र गौतम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, एक्सईएन निर्माण खंड दो बीके त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज, कटरा बाजार, परसपुर, कौड़िया बाजार सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular