Thursday, April 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : DM ने किया सदर तहसील का औचक निरीक्षण

Gonda : DM ने किया सदर तहसील का औचक निरीक्षण

फाइलों का रखरखाव ढंग से न होने पर लगाई फटकार

संवाददाता

गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने शुक्रवार को तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हांने तहसील के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। भूलेख रूम, कंप्यूटर रूम, रिकॉर्ड रूम, खतौनी कक्ष, उप जिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालयों पर जाकर फाइलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायालयों पर तैनात कर्मचारियों द्वारा फाइलों के रखरखाव एवं साफ सफाई की व्यवस्था सही न कराये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी संबंधित को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि सभी लोग अपने-अपने कार्यों में सुधार लाएं अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि तहसील में साफ सफाई की व्यवस्था सही रखते हुए यहां पर आने वाले आमजन को तहसील में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न होने पाये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना, नायब तहसीलदार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढें : सड़क पर नहीं पढ़ी जा सकेगी बकरीद की नमाज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular