संवाददाता
गोंडा। जिलाधिकारी आवास में छिपा तेंदुआ आखिरकार लंबी कवायद के बाद वन विभाग की पकड़ में आ गया। जिलाधिकारी के आवास परिसर में स्थित जंगल में बीते चार सितंबर को एक तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में दिखा था। इसके बाद वन विभाग सक्रिय हुआ, लेकिन तेंदुआ पकड़ में न आ सका। दीपावली की रात पटाखों के शोर से ऊबकर मंगलवार की सुबह तेंदुआ बाहर निकला और पहले से लगाए गए पिंजरे में फंस गया। सीसीटीवी में दिखने के बाद वन विभाग की टीम ने उसे कब्जे में ले लिया। पिंजरे को त्रिपाल लगाकर पूरी तरीके से ढक दिया गया और वन विभाग की टीम तेंदुए को ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। बताते हैं कि करीब डेढ़ साल पहले जिलाधिकारी आवास के अंदर तेंदुए को जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में देखा गया था। उसके बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम द्वारा जाल लगाया गया था, लेकिन टीम तेंदुए को पकड़ने में नाकाम रही। इसके एक साल बाद सितम्बर 2022 में तेंदुआ डीएम आवास के अंदर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में दुबारा कैद हुआ। इसके बाद वन विभाग की टीम ने फिर जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन प्रयास असफल रहा। आवास परिसर में पिंजड़ा लगाकर छोड़ दिया गया था। दीपावली की रात पटाखों के शोरगुल से तेंदुआ खुद जाल में फंस गया। प्रभागीय वनाधिकारी आरके त्रिपाठी ने बताया कि तेंदुआ कई बार डीएम आवास में कूदकर दीवार पर चढते सीसीटीवी में भी दिखाई पड़ी। दो महीने से विभाग की कई टीमें यहां निरन्तर गश्त कर रही थी। नौ रेंज की टीमें बुलाकर इलाके में हांका लगवाया गया। बीते महीने बरेली और कतर्निया घाट से दो विशेषज्ञ भी बुलाए गए, लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं आया। करीब सवा तीन महीने से तेंदुआ सिविल लाइन के रानीपुरवा, सिंचाई कालोनी, डीएम आवास, बिजली विभाग कालोनी तक भ्रमण करता रहा। उन्होंने बताया कि दीवाली की रात चारों तरफ पटाखों के फोड़े जाने के बाद तेंदुआ एक बार फिर डीएम आवास परिसर में जंगलों के बीच पहुंच गया और पहले से लगाए गए पिंजड़े में कैद हो गया। विभागीय टीम ने उसे जंगल में ले जाकर आजाद कर दिया।
यह भी पढें : विस्फोट से घर की छत उड़ी, महिला की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
