किस थाने की पुलिस लिखेगी गौकशी के अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा
संवाददाता
गोंडा। जनपद के कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरबटपुर में दरवाजे पर बंधे गौवंश की चोरी करके गौकशी की घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर दो जिलों की पुलिस मेहरबान है। पीड़ित महिला ने सीओ कर्नलगंज को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग की है। बरबटपुर निवासिनी पुष्पा देवी ने बताया कि बीते 24 जून की रात्रि करीब नौ बजे उसके दरवाजे पर बंधे गौवंश को गांव के लोगों की मदद से कुछ लोग चोरी से खोल ले गये। वह घर से बाहर आयी, तो देखा कि गौवंश दरवाजे पर नहीं थे। काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि उसके पड़ोसी गांव बहराइच जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर के कुछ लोग चोरी से जानवर खोल ले गए हैं और उनका मांस बिक्री कर दिए हैं। वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ अल्लीपुर गांव पहुंची, जहां ताजा मांस बरामद हुआ। एक व्यक्ति के घर के बाहर पर्याप्त मात्रा में रक्त पड़ा था। तराजू व बांट भी रक्त रंजित रखा था। वह मांस लेकर थाने के लिये चल पड़ी, जिस पर तीनों परिवार वालों ने उसको जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। उसने भागते हुये डायल 112 की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस एक व्यक्ति को पकड़कर कोतवाली ले आयी। कुछ देर बाद कोतवाली कर्नलगंज की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन घटना स्थल पर न जाकर दूसरे पुरवे में चली गई। महिला का आरोप है कि उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दिया, जिस पर पुलिस वालों ने उसे हुजूरपुर थाने में जाकर तहरीर देने की नसीहत दी। सुबह होने पर उसने थाना हुजूरपुर पहुंचकर तहरीर दिया, जहां की पुलिस ने प्रकरण कोतवाली कर्नलगंज से संबंधित होने की बात कहकर उसे वापस कर दिया। एक बार वह फिर सीधे कोतवाली कर्नलगंज पहुंची, जहां पुलिस वालों ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहते हुए दप्रसं की धारा 151 के तहत उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय पर भेज दिया। महिला का आरोप है कि पुलिस अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रही है। क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराकर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
यह भी पढें : सातवें दिन भी जारी रही वकीलों की हड़ताल
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
