Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : DIG ने किया नगर में दूसरी मोक्षवाहिनी का लोकार्पण

Gonda : DIG ने किया नगर में दूसरी मोक्षवाहिनी का लोकार्पण

दानदाताओं का किया भूरि भूरि प्रशंसा, मंच पर हुए सम्मानित

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन, श्री विनायक चैरिटेबल ट्रस्ट और मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में संचालित की जाने वाली द्वितीय मोक्षवाहिनी का लोकार्पण समारोह बुधवार को गोल्डन फेयरी रिजॉर्ट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने पूजा करके मोक्षवाहिनी का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि गुप्त दान सर्वश्रेष्ठ दान होता है। यह यहां पर साबित होता है। ऐसा करने वाले सभी लोग बधाई के पात्र हैं। आप सब बिना कुछ पाने की कामना करते हुए इस पुनीत कार्य में लगे हैं। इस मिशन से जुड़ी सभी संस्थाएं रोटरी क्लब, मारवाड़ी युवा मंच, विनायक चैरिटेबल ट्रस्ट आदि प्रशंसा के पात्र हैं। बता दें कि इन संगठनों द्वारा पहले से एक वाहन चलाया जा रहा था, जो अब तक करीब एक लाख किमी चल चुकी है।

Gonda : DIG ने किया नगर में दूसरी मोक्षवाहिनी का लोकार्पण

विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जो हम अपने जीवन के बाद की व्यवस्था निर्धारित करने के लिए है।
कार्यक्रम में मोक्षवाहिनी के खरीद और संचालन में विशिष्ट योगदान के लिए स्व. दीन दयाल शाह के तीन पुत्रों कमल किशोर शाह, विमल कुमार शाह, उमेश शाह, नितिन सिंघी व नीलेश सिंघी तथा डा. अंजू अग्रवाल को अतिथियों ने सम्मानित किया। इसके साथ ही गुरुद्वारा दुःख निवारण सभा द्वारा संचालित डेड बॉडी चिलर बॉक्स सेवा को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए हरजीत सिंह छाबड़ा और संजू छाबड़ा को सम्मानित किया गया।

Gonda : DIG ने किया नगर में दूसरी मोक्षवाहिनी का लोकार्पण

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पूर्व मंडलाध्यक्ष केके श्रीवास्तव, एलबीएस पीजी कॉलेज प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रो. दीपक अग्रवाल, एसीएमओ डा एपी सिंह, प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार पांडेय, प्रो. वंदना सारस्वत, राम प्रकाश गुप्त, डा. रंजन शर्मा, रवि चंद्र त्रिपाठी, शिव मूर्ति मिश्र, महेंद्र सिंह छाबड़ा, संजू छाबड़ा, डा. ओंकार पाठक, प्रदीप मिश्र, दीपक अग्रवाल, विवेक लोहिया, राजेंद्र सिंह खुराना, श्रीमती गुंजन शाह, सचिन खेमका, आलोक अग्रवाल मोंटू, अशोक त्रिपाठी, गोपाल जी मित्तल, डा. डीएन अग्रवाल, विशाल बंसल, मुकेश नहरिया, सौरभ सिंह, सिद्धार्थ आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. आलोक अग्रवाल और मुकेश मित्तल ने किया।

Gonda : DIG ने किया नगर में दूसरी मोक्षवाहिनी का लोकार्पण
RELATED ARTICLES

Most Popular