जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने शुक्रवार की शाम पुलिस लाइन के जिला नियंत्रण कक्ष (डीसीआर) में बैठकर वायरलेस के माध्यम से पूरे जिले के सभी थानों के पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम के माध्यम से जनपद वासियों को सम्बोधित किया। इस मौके पर एसपी ने सभी को आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की बधाई दी तथा हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरूक किया। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोग सुखी और सम्पन्न रहें। उन्होंने सभी से घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की। एसपी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस आप की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध एवं संकल्पित है। आप सभी को अवगत कराना है कि यदि आप लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तो अपने नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल 112 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। थानों में महिला हेल्प डेस्क और साइबर अपराधों से निपटने के लिए साइबर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। इसी प्रकार साइबर अपराध की समस्या आने पर आप तत्काल 1930 को कॉल कर सकते हैं। महिलाओं और बच्चों को जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला अधिकारी कर्मचारी द्वारा गांव-गांव व स्कूलों में जाकर जागरूक किया जा रहा है। त्योहारों के अवसर पर परंपरागत रूप से उत्साह के साथ अपने त्यौहार मनाए अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया में किसी आपत्तिजनक अफवाह को न ही लाइक करें, न ही शेयर करें, और अपने आस-पास नजर रखें कोई संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति की सूचना स्थानीय पुलिस व डायल 112 को देख सकते हैं। एसपी ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भावना बनाए रखने के लिए विभिन्न समुदायों द्वारा समय-समय पर सहयोग प्रदान किया जाता रहा है। इसके लिए गोंडा पुलिस आपकी आभारी है। जनपद में विभिन्न त्योहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था लगाई जाती है, ताकि जनता जनार्दन के लोग अपने त्यौहार को उत्साहपूर्वक मना सके। विगत वर्षों में पुलिस द्वारा अर्जित की गई उपलब्धियों के बारे में भी आम जनमानस को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गोंडा पुलिस आपके सेवा के लिए सदैव तत्पर है।
यह भी पढें : अब स्कूलों में खेल जाएंगे गिल्ली डंडा, इक्कल-दुक्कल समेत ये 75 देशी खेल
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
