Friday, March 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : CMO के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले पांच कर्मचारी

Gonda : CMO के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले पांच कर्मचारी

संवाददाता

गोंडा। नवागत सीएमओ डॉ रश्मि वर्मा ने गुरुवार को कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएचसी पर पसरी गंदगी व पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से सीएमओ ने नाराजगी जाताई। सीएमओ ने कल सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पण्डरी कृपाल का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी पर साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिला। अधीक्षक डॉ. पूजा जायसवाल से उपस्थित रजिस्टर मांगी, जिसमें कुछ कर्मचारियों का हस्ताक्षर न बने होने का मामला सामने आया। अधीक्षक ने बताया कि उन कर्मचारियों की शाम को ड्यूटी थी। इटियाथोक सीएचसी पर सीएमओ ने निरीक्षण में कई अव्यवस्थाएं सामने आईं। सीएचसी परिसर में गंदगी फैली दिखी। टीकाकरण की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। नल की टोटियां टूटी मिलीं। इस पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने तत्काल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने की कोशिश की जाएगी।

यह भी पढें : मस्जिद में तड़तड़ाई गोलियां, नमाज पढ़ने गए वृद्ध की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular