जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने रविवार को शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे कोविड प्रीकाशन डोज के विशेष टीकाकरण अभियान का औचक निरीक्षण किया। सीडीओ इस क्रम में सबसे पहले स्वास्थ्य उपकेन्द्र भुलईडीह पहुंचे। यहां उन्होंने टीकाकरण की स्थिति को देखा। उन्होंने निर्देश दिया कि इस अभियान की सफलता के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत विभिन्न विभाग के कर्मचारी आपस में समन्वय स्थापित करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य केन्द्रों तक जाकर टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। इसके बाद वह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरगूपुर पहुंचे। उन्होंने यहां की व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा अधीक्षक को टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए अन्य कर्मचारियों को मोटीवेट करने का निर्देश दिया। सीडीओ के साथ मौजूद डीसी एनआरएलएम एनवी सविता ने यहां पर खुद को कोविड का प्रीकाशन डोज लगवाया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक समेत अनेक विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। बताते चलें कि जिले में रविवार को जिला अस्पताल सहित 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने किया। इस दौरान लोगों को प्रीकाशन डोज लगाई गई। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से 30 सितंबर तक आज से बूस्टर डोज का महाअभियान शुरू किया गया है। इसमें 18 वर्ष से ऊपर की आयु के सभी लोगों को निशुल्क वैक्सीन दी जा रही है। इसके तहत आज जनपद के जिला अस्पताल सहित 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर शिविर लगाए गए।


यह भी पढें : छह वर्ष से फरार CO व SO को नहीं खोज पा रही पुलिस
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
