जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार को तीन नगर पालिका परिषदों व सात नगर पंचायतों में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हो गया। सामान्य मौसम के बीच 64.23 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जिले की तीन नगर पालिका परिषदों गोंडा, कर्नलगंज व नवाबगंज तथा सात नगर पंचायतों खरगूपुर, कटरा बाजार, परसपुर, बेलसर, तरबगंज, मनकापुर और धानेपुर में 10 अध्यक्ष तथा 168 सभासदों के निर्वाचन के लिए मतदान सम्पन्न हुआ। कुल 262389 मतदाताओं में से 64.23 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पांच सभासद पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। सर्वाधिक 73.37 फीसद मतदान नवाबगंज नगर पालिका परिषद में तथा सबसे कम 51.68 फीसद मतदान गोंडा नगर पालिका परिषद में हुआ। डीएम ने बताया कि देवीपाटन मंडल के आयुक्त एमपी अग्रवाल ने डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के साथ शहर के शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान किया। स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए 173 वार्डों में 114 मतदान केन्द्र तथा 323 मतदेय स्थल बनाए गए थे। सम्पूर्ण क्षेत्र को 14 जोन व 37 सेक्टर में विभक्त किया गया था। सभी नगर पालिका तथा पंचायतों में एक-एक पिंक बूथ बनाया गया था। कई मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही लम्बी-लम्बी कतारें लग गई थीं, जबकि कुछ मतदान केन्द्रों पर सुबह मतदान की गति धीमी रही। कुछ स्थानों पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच विवाद होने की भी खबरें मिलीं, किन्तु प्रशासन व पुलिस की सतर्कता से कोई बड़ी घटना नहीं घटित हुई। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने जिले में शातिपूर्ण मतदान का दावा किया है। मण्डलायुक्त ने मारवाड़ इंटर कालेज बड़गांव, राजकीय बालिका इंटर कालेज, जिगर मेमोरियल इंटर कालेज व कई अन्य मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान प्रकिया व शांति व्यवस्था का जायजा लिया।

करंट की युवक की मौत
वजीरगंज थाना क्षेत्र में बारिश की वजह से खम्भे में करंट उतरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के बनघुसरा गांव निवासी संतोष (30) पुत्र सहदेव बुधवार की देर शाम को बनघुसरा चौराहे से पैदल ही घर जा रहा था। पानी बरसने की वजह से सड़क पर किनारे खम्भे में अचानक करंट उतर आया। वह खंभे को छूने से करंट की चपेट में आय गया। जानकारी होने पर गांव के लोगों ने उसको किसी तरह से खम्भे के पास से लकड़ी से खिसका कर हटाया और जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति बहुत आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे लगा खम्भा जर्जर होने की वजह से अक्सर बारिश होने पर उसमे करंट उतर आता है। इसके पहले एक जानवर की मौत हो गई थी। खम्भे को हटाने के लिए बिजली विभाग से शिकायत भी किया था, किन्तु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ट्रेन से कटकर मौत
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कुट्टिहा गांव निवासी सूरज (22) पुत्र मालिक राम की गुरुवार दोपहर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि वह पैदल ही सुभागपुर बाजार गया था। वहां से लौटते समय ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। बताया जाता है वह कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन पार कर रहा था। इस बीच अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
अनुरोध
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक
पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
