Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda Capsule : हजरतगंज की तर्ज पर सजेगा गोंडा नगर

Gonda Capsule : हजरतगंज की तर्ज पर सजेगा गोंडा नगर

लोहिया धर्मशाला के पास बनेगा बेंडिंग जोन, जल्द ही फूड जोन भी मिलेगा

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा की पहल पर जिले को पहला बेंडिंग जोन मिलने जा रहा है। गुरुवार की सुबह नगर मजिस्ट्रेट व पालिका अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण पर निकली डीएम ने वेंडिंग जोन के लिए जमीन चिन्हित की। उन्होंने कहा कि लोहिया धर्मशाला के पास मिल के सामने खाली स्थान को साफ कराकर वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां ठेला लगाने वालों को इस वेंडिंग जोन में प्राथमिकता दी जाएगी। सभी को एक जैसा ठेला रखना होगा। डीएम ने शहर के रेलवे स्टेशन से लखनऊ मार्ग पर बनी दुकानों व मकानों के सुन्दरीकरण के साथ एकरूपता लाने को कहा। इसके लिए यूनिफार्म कलर कोड की भी व्यवस्था की गई है। डीएम ने बताया कि शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज तथा सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में बनी दुकानों का रंग रोगन लखनऊ के हजरतगंज की तर्ज पर कराया जाएगा, जिससे दुकानों में एकरूपता नजर आए। इसके लिए काम शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण की शुरुआत प्रधान डाकघर से रघुकुल विद्यापीठ की ओर जानी वाली सड़क से किया। पालिका द्वारा इस क्षेत्र की सफाई कराई गई थी। डीएम ने इस क्षेत्र को ओपन यूरिनेशन फ्री जोन घोषित करते हुए यहां पौधारोपण के माध्यम से सुन्दरीकरण कराने के निर्देश दिए। डीएम के प्रयास से नगर में पहला फूड जोन भी स्थापित किया जा रहा है। यहां पर शहरवासी खाने के नए नए जायकों का लुफ्त उठा सकेंगे। साथ ही सैकड़ों लोगों को रोजगार का अवसर भी मिलेगा।

बार एसोसिएशन के चुनाव में 50 ने ठोंकी दावेदारी

गोंडा के जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 23 पद के लिए कुल पचास प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सबसे अधिक दावेवार अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए हैं। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राम विलास मिश्रा ने बताया कि बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए बुधवार को कुल पचास उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक हुई। उन्होंने बताया कि गुरुवार को नामांकन प्रपत्रों की जांच व आपत्ति का कार्य पूरा कर लिया गया। शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष के एक पद के लिए राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, राम बुझारथ द्विवेदी, अजीत श्रीवास्तव, दिनेश कुमार मौर्य, दीनानाथ त्रिपाठी, इंद्रमणि शुक्ला, अनिल सिंह व सुखसेन सिंह ने पर्चा दाखिल किया है। महामंत्री के एक पद के लिए चन्द्र मणि तिवारी, मृत्युंजय शुक्ला, सर्वजीत मिश्रा, राज कुमार वर्मा, लाल बिहारी शुक्ला, सुनील कुमार पाण्डेय, संजय कुमार सिंह व विजय प्रताप द्विवेदी ने नामांकन किया है। वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के एक पद के लिए सन्त बख्श मिश्रा, आलोक कुमार सिन्हा व पाटेश्वरी दत्त पाण्डेय मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर अरविंद कुमार शुक्ला, अशोक कुमार सिंह, राकेश कुमार शर्मा व सुशील कुमार मिश्रा ने दावेदारी ठोंकी है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के तीन पद पर देवेन्द्र कुमार शुक्ला, संजय कुमार शुक्ला, बृजेश कुमार वर्मा व गौरव सिंह विसेन मैदान में उतरे हैं। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए अरविंद कुमार पाण्डेय गिरवर कुमार चतुर्वेदी, रामू प्रसाद ने दावेदारी पेश की है। संयुक्त मंत्री के तीन पद के लिए अभिजीत तिवारी, तरूण कुमार पाण्डेय, उमापति शुक्ला, दिनकर श्रीवास्तव, नीरज कुमार शुक्ला, हेमंत तिवारी, प्रमोद कुमार चैबे, विमल प्रकाश मिश्रा, सावन कुमार वर्मा ने पर्चा भरा है।

करंट लगने से युवक की मौत

गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बनगांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी आंनद मिश्रा का बेटा राहुल (18) पकड़ी बाजार मंे एक इन्वर्टर की दुकान पर काम करता था। बुधवार की देर शाम वह वेद प्रकाश सोनी के घर मंे इन्वर्टर लगाने गया था। तभी वह करंट की चपेट मे आ गया। आनन फानन में उसे स्थानीय चिकित्सकों के पास ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल पहुँचने पर डाक्टरो ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक राहुल कक्षा 12 का छात्र था। घटना से परिजनों मे मातम पसरा हुआ है। वहीं मृतक के चाचा विनय कुमार मिश्रा ने घटना के सम्बन्ध मे तरबगंज थाने मे तहरीर दी है। प्रभारी चैकी इंचार्ज भानपुर केदार राम ने बताया घटना के सम्बन्ध मे तहरीर प्राप्त हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

सड़क हादसे में दो जख्मी

गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में कल दो मोटर साइकिलों में आमने सामने हुई भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, लच्छन पुरवा निवासी दीनानाथ विश्वकर्मा परसपुर बाजार से घर लौटते समय डेहरास की तरफ से आ रहे बाइक सवार से टकरा गए। परिणाम स्वरूप उनके पैर में काफी चोट आई। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर ले जाया गया। हमारे सहयोगी राजेश पाण्डेय ने सीएचसी अधीक्षक डॉ लवकेश शुक्ला के हवाले से बताया कि दीनानाथ को जिला अस्पताल भेजा गया है। दूसरे बाइक सवार जाहिद के पैर में चोट लगी है। उनका इलाज स्थानीय सीएचसी पर किया गया।

अटेवा कार्यकारिणी का विस्तार

अटेवा जिलाध्यक्ष अमर यादव ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। बृजेश कुमार वर्मा को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। गौरव पाण्डेय को जिले में सदस्यता, पदाधिकारी संवाद एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला संगठन प्रभारी बनाया गया है। मनोज चतुर्वेदी, शिवाकांत वर्मा, राजन और जगन्नाथ चैरसिया को संगठन का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। रंजीत मिश्रा व विनोद यादव को जिला संगठन मंत्री, महेश कुमार को जिला सयुंक्त मंत्री बनाया गया है।

भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच टीम गठित

जिले के बेलसर ब्लॉक के अमदही ग्राम सभा के बेलई निवासी मोहित सिंह ने जिलाधिकारी नेहा शर्मा से प्रधान व सचिव द्वारा मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में बड़े पैमाने पर धांधली की शिकायत की है। इस पर डीएम ने युवा कल्याण अधिकारी व सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की संयुक्त जांच समिति गठित कर एक माह के भीतर जांच की रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

अवशेष जलाना हानिकारक

गोंडा जिले के नवाबगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत बहदुरा तथा टिकरी में फसल अवशेष न जलाए जाने को लेकर किसानों को जागरूक किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजकीय बीज भण्डार के प्रभारी प्रवीण कुमार ने किया। किसानों को फसलों के अवशेष को खेतों में जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। उनसे कहा गया कि पराली जलाने से प्रदूषण फैलता है, जो तमाम बीमारियों को जन्म देता है। वहीं जमीन की उर्वरा शक्ति में भी कमी आती है। किसानों को डिंकपोजर मशीन के बुवाई की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। हमारे सहयोगी श्याम त्रिपाठी ने बताया कि इस मौके पर वीरेंद्र यादव, दीपक सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

आयुष्मान कार्ड वितरित

गोंडा जिले के परसपुर विकास खण्ड के धनुही में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों में पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। इस कार्ड के माध्यम से लाभार्थी गंभीर बीमारियों में साल भर में पांच लाख रुपए तक का मुफ्त उपचार चयनित अस्पतालों में करा सकते हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सोनी पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, पंचायत सहायक रंजना पाण्डेय, कोटेदार शिवदत्त पाण्डेय, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मंजू पाल, आशा कार्यकर्ता सुनीता पाण्डेय, गंगा सरन, देव प्रकाश मिश्रा, गौरी शंकर पाण्डेय, बब्बू पाण्डेय, विद्या निवास, राम मिलन, रीमा, सीमा, बिटाना, सुशीला आदि मौजूद रहे।

ढ़ेमवा घाट के पास नाव पलटी

नवाबगंज थाना क्षेत्र के दत्तनगर स्थित ढेमवा पुल के पास बुधवार को आधा दर्जन यात्रियों से भरी नाव किनारे के करीब पहुंच कर डगमगाते हुए पलट गई। नाव पर तीन मोटर साइकिलें भी लदी थी। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया की किनारे पहुंचते ही नाव डगमगा कर पलट गयीं। पानी कम होने के कारण लोग बच निकले। हालांकि, नाव पर लदी मोटर साइकिल घंटों बाद भी नहीं निकाली जा सकी। वहीं, इस सबंध में ढेमवा चैकी प्रभारी साहब कुमार ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

गैर इरादतन हत्या में चार गिरफ्तार

गोंडा जिले के धानेपुर थाने की पुलिस ने प्रधान की गैर इरादतन हत्या के मामले में सीर बनकट गांव निवासी चार लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। जानकारी के अनुसार, सीर बनकट गांव में बीते 31 अगस्त को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। मारपीट के दौरान महिला ग्राम प्रधान कृष्णा देवी पत्नी मेवालाल वर्मा भी चोटिल हो गईं थीं। परिजनों ने उन्हें लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान 27 दिन बाद मौत हो गई। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा ने बताया कि मामले में मो. रफीक, सद्दाम ननके, मो. अजीज व मो. शकील को गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया। अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

श्रुतलेख प्रतियोगिता में चंदन प्रथम

गोंडा जिले के रुपईडीह ब्लाक में आयोजित ब्लाक स्तरीय श्रुतलेख प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय पुरैनिया के कक्षा आठ के छात्र चंदन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक बाल मुकुंद पांडेय ने दी। हमारे आर्यनगर सहयोगी आनंद पांडेय ने बताया कि चंदन की इस उपलब्धि पर बीडीसी प्रतिनिधि जगराम, पूर्व बीडीसी अरविंद पाल, पूर्व प्रधान राम कुमार, राकेश पाण्डेय, राम छत्तेश्वर तिवारी, शिवाराम शुक्ला, मंशाराम शुक्ला, पप्पू शुक्ला आदि ने बधाई दी है।

आओ, अपनी प्रतिभा दिखाओ और नौकरी पाओ…

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScQq0qO3dAB93bn-Jq6HAWxmhwBtHBiwiCeL7ResBr93E2ZgA/viewform

धूमधाम से मनाया गया बारावफात

गोंडा जिले में इस्लाम के संस्थापक मोहम्मद साहब का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। जिले के नवाबगंज कस्बे में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। समाजसेवी याकूब मंसूरी और जामा मस्जिद के शाही इमाम कारी मोहम्मद शरीफ ने बताया कि जुलूस गांधी चैक स्थित मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत मोइन उल उलूम के ग्राउंड से निकल कर जवाहर चैक, गांधी चैक, तिकोना पार्क, पड़ाव, घंटाघर होते हुए पुनः गांधी चैक पर आकर खत्म हुआ। जुलूस में कटरा भोगचंद, कोल्हम पुर, होलापुर आदि गांवों के अनेक लोग मौजूद रहे। जूलूस को सकुशल सम्पन्न कराने मंे थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय, क्राइम इंसपेक्टर अनंत कुमार सिंह, नगर चैकी इंचार्ज कामेश्वर राय, सरयू घाट चैकी इंचार्ज शिव लखन, कोल्हमपुर चैकी इंचार्ज शेषनाथ पांडेय, दरोगा सुनील कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, सुनील कुमार, नरेन्द्र कुमार दुबे, मुन्ना यादव, शैलेन्द्र कुमार राय आदि ने भूमिका निभाई। इसी प्रकार से विकास खण्ड परसपुर के अन्तर्गत कई ग्राम पंचायतों में बारावफात का पर्व मनाया गया। सभी मस्जिद मदरसों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। क्षेत्र के कटैला, टिकुलिहन पुरवा, लोहंगपुर, डोमा, उतरौला, डैनियागंज, नरदा, मोहना भौरीगंज, बनवरिया, सिंगरिया समेत विभिन्न गांवों में जुलूस के साथ मजलिस का आयोजन किया गया। उक्त जुलूस सभी जगह से चलकर परसपुर नगर के जुलूस के साथ मिलकर समापन किया गया। हमारे सहयोगी राजेश पाण्डेय से कटैला निवासी इरशाद व सद्दाम खान ने बताया कि आज ही के दिन पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। उसी के उपलक्ष्य में यह त्यौहार मनाया जाता है। कस्बे के सभी चैक चैराहों समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में निरन्तर भ्रमणशील रहे।

दहेज हत्या में तीन गिरफ्तार

मनकापुर थाने की पुलिस ने विवाहिता की मौत के मामले पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। बहराइच जिले के थाना मोतीपुर क्षेत्र ग्राम सियापुरवा के रहने वाले अरविन्द कुमार पुत्र जीकान्त निषाद ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि अपनी बहन श्रीमती निषाद (23) की शादी करीब दो वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लिदेहनाग्रंट के रहने वाले अमर सिंह पुत्र जोखू निषाद के साथ हिन्दू-रीति रिवाज से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही बहन को पति अमर सिंह, सास, राजरानी व जोखू निषाद दहेज के लिये अक्सर मारते-पीटते व प्रताड़ित करते रहते थे। दहेज में एक लाख रुपये व सोने की चेन की मांग करते थे। उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गयी थी। बहन को पति अमर निषाद, ससुर जोखू व सास राजरानी ने दहेज की खातिर मार डाला है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्टेशन पर साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में गुरुवार को मण्डल के विभिन्न स्टेशनांे, रेलवे चिकित्सालयों तथा अनुरक्षण डिपो में स्वच्छ प्रसाधन एवं पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गोण्डा जंक्शन पर शौचालयों एवं स्नानघरों का निरीक्षण किया गया। उप मण्डलीय चिकित्सालय गोंडा में अधिकारियों एवं स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा महिला, पुरुष प्रसाधनों की सफाई व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया गया, जिसमें स्टेशनों के प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, विश्रामालय, कार्यालय, कोचिंग डिपो के शौचालयों एवं स्नानघरांे तथा स्टेशन परिसर में स्थित यूरिनल आदि के निरीक्षण के दौरान पानी की सप्लाई, गंदे पानी की निकासी की जांच की गयी। इस दौरान पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए रेलवे लाइन के किनारे व रेलवे परिसर में खुले में शौच न करने की हिदायत भी दी गयी। इस दौरान विशेष रूप से ’मेरी सीट मेरा डिब्बा’ थीम पर रेल यात्रियों को रेल यात्रा के दौरान ट्रेन के डिब्बों तथा अपनी सीट, बर्थ पर एवं आसपास स्वच्छता अपनाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के अन्र्तगत ’स्वच्छ स्पर्धा’ दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

दलित महिला की पिटाई, मुकदमा दर्ज

गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के परसापुर गांव में दलित महिला की पिटाई कर दी गई। महिला के पति की तहरीर पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि गड़रियन पुरवा निवासी शिव नरायन ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार को गांव की रहने वाली दबंग जामवंती पत्नी शंकर यादव रास्ते में घर का गंदा पानी फेंक रहीं थीं। जब हमारी पत्नी गीता देवी ने रोका तो वह भड़क गई और जातिसूचक गाली देने लगी तथा डंडे से उसकी पत्नी को काफी मारा पीटा। इससे गीता के गाल व शरीर पर काफी चोटें आई। मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चली गई। हमारे सहयोगी श्याम त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित दलित महिला के पति तहरीर आधार पर सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

अजगर निकलने से हड़कम्प

गोंडा जिले के थाना छपिया क्षेत्र के पुलिस सहायता केंद्र भोपतपुर के पास गुरुवार की सुबह अजगर सांप निकलने से ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। अजगर सब्जी के ठेले पर बैठा था। अजगर को देखते ही देखने वालों की भीड़ लग गयी। ग्रामीण अजगर को सुरक्षित जगह पर ठेले सहित ले गये। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। स्वयं ग्रामीणों ने अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर बोरा में बंद करने के वन विभाग के हवाले कर दिया। हमारे सहयोगी शैलेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।

विद्युतीकरण के लिए जेई को सौंपा मांग पत्र

गोंडा जिले के नवाबगंज क्षेत्र के जलालपुर गांव के मजरे रौटिहा निवासी आधा दर्जन ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर अवर अभियंता को विद्युतीकरण के लिए प्रार्थना पत्र दिया। सौभाग्य योजना में इस मजरे में विभाग द्वारा विद्युत मीटर दे दिए गए थे और उन पर बिल भी जारी होने लगा था, किन्तु विद्युतीकरण नहीं किया गया था। इसकी शिकायत के बाद विभाग हरकत में आया और एक वर्ष पूर्व जारी सभी मीटर जब्त करते हुए कनेक्शन बंद कर दिए गए थे, लेकिन विद्युतीकरण तब भी नहीं कराया गया। मजरे के 25 घर अंधेरे में रहने को विवश हैं। आधा दर्जन ग्रामीणों ने अवर अभियंता राम अचल को विद्युतीकरण के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। हमारे सहयोगी श्याम त्रिपाठी ने बताया कि ईश्वरदीन, हरिपाल, श्याममोहन, संजय, महेश, सोहनलाल आदि मौजूद रहे।

Gonda Capsule : हजरतगंज की तर्ज पर सजेगा गोंडा नगर
RELATED ARTICLES

Most Popular