जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के कटरा बाजार थाने की पुलिस ने हवा में लाइटर पिस्टल लहराकर सोशल मीडिया के जरिये आम जनमानस में रौब जमाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने रमजान व नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत जिले में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी थानाध्यक्षों को उपद्रवियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में सूत्रों की सूचना पर उप निरीक्षक मैनुद्दीन ने मय टीम मौके पर पहुंचकर हवा में लाइटर पिस्टल लहराते हुए इंस्टाग्राम व ट्विटर पर रील बनाकर पब्लिक में रौब जमाने वाले अभय सिंह व जयसिंह सिंह निवासी ग्राम सरैया थाना कटरा बाजार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव
कर्नलगंज कोतवाली के अन्तर्गत एक गांव में शुक्रवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम भितिहा से जुड़ी है। यहां के निवासी शिवम गोस्वामी की नव विवाहित पत्नी रचना (25) की शुक्रवार की देर शाम घर के दो मंजिल पर बने कमरे के हुक में फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिलने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर सीओ नवीना शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
मां-बेटे के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम रजवापुर निवासी एजाज की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें अय्यूब उर्फ़ सिकंदर व उनकी मां नजमा बेगम निवासी ग्राम रजवापुर का नाम शामिल है। तहरीर में कहा गया है कि गांव के ही निवासी अय्यूब उर्फ़ सिकंदर के झांसे में आकर उसकी बहन शहर बानो ने वर्ष 2018 में कोर्ट मैरिज कर लिया था। कुछ दिन सब कुछ सही था। उसके बाद पति अय्यूब उर्फ़ सिकंदर खां व सास नजमा बेगम मायके जाकर दहेज के रूप में गाड़ी व दो लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाने लगे। उसके मना करने पर दोनों लोग मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे, जिससे वह मायके आकर रहने लगी। बीते 26 मार्च की शाम उसके पति अय्यूब उर्फ़ सिकंदर खां ने उसके पास फोन करके अपने घर बुला लिया। 27 मार्च की सुबह शहर बानो का शव थाना हुजूरपुर अन्तर्गत ग्राम गंडारा स्थित सरयू नदी के पैना घाट पर बरामद हुआ,जिसकी जानकारी उसे जरिये सोशल मीडिया के जरिये प्राप्त हुई। पीड़ित भाई का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या करके शव फेंका गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष हुजूरपुर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आग से बकरियों व बछड़े की मौत
कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत गुरसड़ा में अज्ञात कारणों से आग लगने से एक व्यक्ति की गृहस्थी जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत गुरसड़ा के मजरा बैसनपुरवा में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग आग बुझा पाते तब तक अकरम का घर जल कर राख हो गया और उसमें रखी सारी गृहस्थी जलकर राख हो गई। बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। वहीं आग की चपेट में आकर बकरियां और एक गाय का बछड़ा भी जलकर मर गया। आग लगने की सूचना पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर हुई क्षति का आकलन कर लिया है। इस संबंध में जानकारी करने के लिए तहसीलदार के सीयूजी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
मनकापुर से हमारे संवाददाता के अनुसार, किशोरी को घर से बहला फुसला कर अपहरण कर लेने के मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार को एक गांव के पीडित ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि वह अपनी मां की दवा कराने बाहर गया था। इसी बीच 11 अप्रैल की रात 12 बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री को ग्राम जैदवा निवासी कालिया, बुद्ध पूजन व बुद्ध की औरत ने सांठगांठ करके घर से बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गए हैं। काफी तलाश करने के बाद भी पुत्री का कहीं पता नहीं चल पाया है। कोतवाल चितवन कुमार ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
छत से गिरकर युवक की मौत
जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के जेठ पुरवा गांव में शुक्रवार की रात एक युवक की छत से गिरने से मृत्यु हो गई। प्रधान प्रतिनिधि पवन मिश्र ने बताया कि वहीद उम्र करीब 40 वर्ष रात में लघुशंका के लिए छत से उत्तर कर नीचे उतर रहा था कि लड़खड़ाकर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। अचानक हुई मृत्यु से परिजनों में कोहराम मचा है। बताया जाता है कि परिवार का वह एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।
साइबर सेल ने लौटाई युवक की खुशियां
पुलिस विभाग की साइबर सेल ने तीन युवकों की खुशियां लौटा दीं। जालसाजी का शिकार बने युवकों को राहत मिली, तो उन्होंने एसपी आकाश तोमर को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया। शहर के अतुल कुमार पाण्डेय पुत्र कैलाश नाथ पाण्डेय के होटल बुकिंग के लिए 49575 रुपये की ठगी की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल को जांच सौंपी। साइबर सेल ने फ्रॉड की गयी धनराशि को सम्बंधित बैंक इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए ठगी गई सम्पूर्ण धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करवाई है। प्रकरण में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। ऐसे ही नगर क्षेत्र के पीड़ित सजल द्वारा ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बुकिंग के नाम पर 49750, की ठगी की शिकायत पर साइबर सेल द्वारा समस्त धनराशि वापस करायी गयी। वहीं पीड़ित अभय कुमार सिंह निवासी जानकी नगर कोतवाली नगर द्वारा ओटीपी शेयर कर दिए जाने से ठगी हो जाने पर 5000 रुपये की वापसी करायी गई। इस प्रकार पीड़ितों के खाते में 104325 रुपये वापस कराए।
अनुरोध
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक
पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
