Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda Capsule : सरयू की कटान तेज, ढ़ेमवा घाट पर आवागमन बंद

Gonda Capsule : सरयू की कटान तेज, ढ़ेमवा घाट पर आवागमन बंद

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। सरयू नदी की कटान की जद में आए नवाबगंज के ढेमवा घाट तक का मार्ग अब जोखिम भरा हो गया है। सड़क को काटकर नदी पुल से टकरा रही है। ऐसे में पुल में भी कटान बढ़ने से स्थिति गंभीर हो गई है। अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने सोमवार को ढेमवा घाट पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद करने का निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ व कटान स्थिति में सुधार होने तक इधर कोई आवागमन न हो। उन्होंने नवाबगंज के दत्तनगर स्थित ढेमवा घाट पुल के निकट हो रही कटान व बाढ़ की स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी तरबगंज भरत भार्गव समेत सेतु निगम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों को देखते ही गांव के लोग भी जुट गए। कटी हुई सड़क व बाढ़ का पानी भरा होने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर साइकिल, दोपहिया वाहन व नाव से आते-जाते दिखे। इस पर एडीएम में नाराजगी जताई। एसडीएम व हल्का लेखपाल को मार्ग से पूरी तरह आवागमन बंद कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों तरफ दीवार उठाकर या बोल्डर डलवाकर मार्ग अवरुद्ध करने को कहा। वहीं, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगो ने सरकारी नाव चलवाने की मांग की। गांव के दिलीप सिंह ने कहा की आवागमन पूरी तरह बंद होने से लोगों के व्यापार, नौकरी आदि को लेकर परेशानी होगी। कुछ लोगों का मकान भी दूसरी तरफ है। ऐसे में आवागमन बंद होने से उस पार अपने घर नहीं जा सकेंगे। इस पर अधिकारियों ने साफ कहा कि इस समय परिस्थितियों को देखते हुए इस मार्ग पर आवागमन की अनुमति नहीं दे सकते। गांव के राघवेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने एडीएम के समक्ष पिछले वर्ष बाढ़ में कटी सड़क की पटान के लिए लोगों के खेत से मिट्टी निकाले जाने की शिकायत की। बतया कि मिट्टी का अब तक मुआवजा भी नहीं मिला। इस पर एडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर लेखपाल ओमप्रकाश वर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजाराम यादव, प्रमोद सिंह, अनिल सिंह, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

कांग्रेसियों का प्रदर्शन

पावर कॉर्पाेरेशन में व्याप्त समस्याओं और अवैध वसूली से नाराज कांग्रेसियों ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी करते हुए खामियां गिनाईं। मौके पर पहुंचे अधीक्षण अभियंता रामनरेश को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने कहा कि पावर कॉर्पाेरेशन की विजिलेंस टीम उपभोक्ताओं को प्रताड़ित कर रही है और धन उगाही की जा रही है। इसके अलावा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को सुविधाएं नहीं दी जा रहीं। बिजली लाइन पर काम करने वाले लोगों को उपकरणों से लैस करने की मांग की। कहा कि गत दिनों विभाग की लापरवाही से दो संविदाकर्मियों की मौत हो चुकी है। जिनके आश्रितों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाए। कांग्रेसियों ने कहा कि अभियंता फील्ड में नहीं जाते। फोन भी नहीं उठाते। जिससे समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाता है। कांग्रेसियों ने कहा कि एक सप्ताह में कार्रवाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान शहर अध्यक्ष रफीक रैनी, अब्दुल रहमान, पीसीसी सदस्य जलील खान, हनुमान प्रसाद, राजीव सिंह, अजय रस्तोगी, ज्ञानचंद श्रीवास्तव, अनुपम धर द्विवेदी, निरमेश, डॉ. मंजूर, प्रतीक रस्तोगी, रिजवान, अनीस अहमद, शहजादे आदि मौजूद रहे।

पाक्सो एक्ट में तीन को कारावास

नगर कोतवाली क्षेत्र में सात साल पूर्व बालिका से मारपीट व पॉक्सो एक्ट के जुर्म में सोमवार को न्यायालय ने फैसला सुनाया। तीन दोषियों को तीन-तीन वर्ष की कारावास और छह-छह हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। पॉक्सो एक्ट के विशेष अभियोजक अनूप प्रताप सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि चार अप्रैल 2016 को शाम छह बजे उसकी 17 साल की भतीजी दुकान पर सामान लेने गई थी। लौटते समय राशिद, उसके साथी अय्यूब व कपिल जायसवाल उर्फ कुलदीप उससे छेड़खानी करने लगे। घटना की शिकायत करने पर राजन मिश्र, राशिद, अय्यूब व चक्की पांडेय ने उसे पीट दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना की और बालिका से मारपीट, छेड़छा़ड़ व पॉक्सो एक्ट के अपराध का सबूत मिलने पर आरोपी राशिद, अय्यूब व कपिल जायसवाल के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। ट्रायल के दौरान अदालत ने तीनों को दोषसिद्ध किया। सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट नम्रता अग्रवाल ने राशिद, अय्यूब व कपिल को तीन-तीन वर्ष कठोर कारावास और छह-छह हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को प्रतिकर के रूप में दी जाएगी।

बेमियादी हड़ताल करेंगे वकील

मनकापुर तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध के दौरान अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर दो साल से चल रहे आंदोलन के बीच पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट की ओर से आरोपी अधिवक्ताओं को सम्मन भी जारी कर दिया गया। इसके विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। कचहरी खुलते ही अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सभा कर आरोप पत्र दाखिल होने पर विरोध जताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बार एसोसिएशन के सभागार में सोमवार को आयोजित बैठक में मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का प्रस्ताव पारित हुआ। संयुक्त संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज केस समाप्त नहीं होगा तब तक न्यायिक कार्य से विरत रहकर आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार से अधिवक्ताओं का बेमियादी कलमबंद हड़ताल व आंदोलन शुरु हो जाएगा। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महराज कुमार श्रीवास्तव और सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र व संचालन बार एसोसिएशन के महामंत्री जगन्नाथ प्रसाद शुक्ल व सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री संतोष कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी, दीनानाथ त्रिपाठी, माधवराज मिश्र, बिंदेश्वरी दूबे, केके पांडेय, चंद्रमणि तिवारी, रमेश चौबे, अजय तिवारी, संतोषी लाल तिवारी, मनोज सिंह, विनय मिश्र आदि मौजूद रहे।

शमशेर बहादुर बने नगर कोतवाल

नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहे राकेश कुमार सिंह के निलंबन के बाद छह दिन से खाली चल रहे पद पर एसपी ने निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह की तैनाती की है। शमशेर बहादुर पुलिस अधीक्षक के वाचक रहे हैं। नगर कोतवाल रहे राकेश सिंह को एसपी अंकित मित्तल ने 18 जुलाई को अपराध समीक्षा के दौरान निलंबित कर दिया था। स्टेशन रोड पर जीजीआईसी के समीप स्थित दुकान पर कब्जेदारी को लेकर करन मल्होत्रा व इसरार के बीच चल रहे विवाद में लापरवाही बरतने के आरोप में राकेश सिंह पर कार्रवाई हुई थी। तब से नगर कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक अनंत कुमार सिंह प्रभार देख रहे थे।

नगर मजिस्ट्रेट व एसडीएम की शिकायत

गोंडा। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें नगर मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर पर अधिवक्ता और वादकारियों से दुर्व्यवहार करने व उपजिलाधिकारी सदर वीके सिंह पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने व पत्रावलियों में मनमाना आदेश करने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महराज कुमार श्रीवास्तव, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र, बार एसोसिएशन के महामंत्री जगन्नाथ प्रसाद शुक्ल व सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री संतोष कुमार पांडेय ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि नगर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात चंद्रशेखर का अधिवक्ता और वादकारियों के प्रति कार्य व्यवहार ठीक नहीं है। जबकि एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह का कार्य व्यवहार न्यायिक प्रक्रिया के पूर्णतः विपरीत है और वह पत्रावलियों में मनमाने तरीके से आदेश करने के आदी हैं। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर द्वारा निर्णीत पत्रावलियों की जांच उच्चाधिकारियों से कराने की मांग की है।

दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, निलंबित

जिले के बेलसर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बड़नापुर में तैनात सहायक अध्यापक अरुण कुमार ने शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म किया। बाद में युवती ने शादी करने को कहा तो अरुण पांच लाख रुपये दहेज मांगने लगा। इस पर युवती ने अंबेडकर नगर के सम्मनपुर थाने में अरुण के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने दुष्कर्म व दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिक्षक अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, सोमवार शाम दुष्कर्म के मामले में शिक्षक अरुण कुमार के जेल जाने की सूचना मिलने पर बीएसए प्रेमचचंद्र यादव ने उसे निलंबित कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय आरके सिंह को जांच सौंपी गई है।

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular