जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार की देर रात एक सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने आज यहां बताया कि जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के अर्न्तगत मिथुनिया निवासी लल्लू चौहान (22) अपने ससुर करिया चौहान (45) निवासी बनगांव थाना तरबगंज के साथ रविवार की देर रात मोटर साइकिल से जिले के ही परसपुर थाना क्षेत्र के बारी गांव में बारात जा रहे थे। उमरी-गोंडा मार्ग पर डिक्सिर पेट्रोल पंप के पास वह डीजे लदी एक डीसीएम की चपेट में आ गए। परिणाम स्वरूप दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही एंबुलेंस व स्थानीय पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची किन्तु तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों ने दोनों शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
महिला से सामूहिक दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक महिला ने पूर्व ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ दो माह पूर्व उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए अभियोग दर्ज कराया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुश्री शिल्पा वर्मा ने बताया कि इटियाथोक थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआईजी से मिलकर शिकायत किया था कि 15 मार्च 2023 की शाम तकरीबन सात बजे जब वह अपने पोल्ट्री फार्म की देखभाल करने गई थी, तभी तिर्रे मनोरमा गांव निवासी पूर्व प्रधान अमर सिंह अपने साथियों दिनेश सिंह, वीरेंद्र सिंह व नकुल सिंह के साथ वहां आ गए और चारों ने धमकाते हुए पोल्ट्री फार्म में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। डीआइजी ने प्रकरण में अभियोग दर्ज कर विवेचना का निर्देश दिया था। इसी क्रम में रविवार की देर शाम स्थानीय थाने पर सभी चार आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व धमकी का अभियोग दर्ज कराया गया है। इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि डीआईजी के आदेश पर पीड़ित महिला की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए विवेचना की जाएगी।
अनुरोध
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक
पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
