जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला पुलिस ने कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत धमसड़ा गांव में हुई लूट का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें गिरोह के सरगना ज्ञानचंद पासी पर 42 तथा जंगबहादुर उर्फ जंगू पर 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वारदात में शामिल दो अन्य बदमाशों की भी शिनाख्त हो गई है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सीओ कर्नलगंज नवीना शुक्ला ने बताया कि लूट के खुलासे के लिए एसओजी टीम के साथ ही कर्नलगंज कोतवाली व थाना कटरा बाजार पुलिस को लगाया गया था। दोनों बदमाशों को प्राथमिक विद्यालय दत्तनगर के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। नवीना शुक्ला ने बताया कि इस केस में गिरफ्तार ज्ञानचंद पासी के विरुद्ध हत्या, लूट, जानलेवा हमले, डकैती समेत 42 व जंगबहादुर उर्फ जंगू के खिलाफ हत्या, लूट, जानलेवा हमले, डकैती समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं। ज्ञानचंद पासी लुटेरों के गिरोह का सरगना है। उसके गिरोह में 25 सक्रिय सदस्य हैं, जो हत्या, लूट जैसे जघन्य वारदात को अंजाम देते हैं। ज्ञानचंद पहले भी कई अपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। एक साल पहले ही जेल से रिहा हुआ था। पकड़े गए ज्ञानचंद पासी व जंग बहादुर उर्फ जंगू के पास 7 हजार रुपये नकदी, 3 अंगूठी, 6 जोड़ी पायल, मंगल सूत्र, चांदी की एक थाली, चांदी का एक नारियल, चांदी की एक सुपाड़ी, दो तमंचा, कारतूस व फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की एक बाइक बरामद हुई। बता दें कि कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धमसड़ा निवासी हरीश मिश्र के घर पिछले दिनों छत के रास्ते अंदर घुसे बदमाशों ने लूटपाट की थी। शोर सुनकर गांव के लोगों ने बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें हरीश मिश्र के चचेरे भाई सुशील मिश्र व हाईस्कूल के छात्र सिद्धांत पांडेय गोली लगने से घायल हो गए थे। सिद्धांत को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था।

एके 47 के साथ वीडियो वायरल होने से हड़कम्प
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला निवासी एक युवक द्वारा आम नागरिकों के लिए प्रतिबंधित एके 47 रायफल के साथ अपनी रील सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद हड़कम्प मच गया। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच करके विधि सम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के इन्द्रापुर निवासी फुरकान अली (30) ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक रील शेयर किया था, जिसमें वह अपने हाथ में प्रतिबंधित एक 47 रायफल लिए दिख रहा था। रील के बैक ग्राउण्ड में जो गाना बज रहा था, उसमें कहा गया था कि नवाब बनकर जिओगे तो सलाम ठोंकेगी दुनिया….। इस रील के वायरल होते ही पुलिस और खुफियां एजेंसियां सक्रिय हो गईं। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम तथा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने उसके गांव पहुंचकर छानबीन किया तथा अगल-बगल के लोगों व पड़ोसियों से भी जानकारी की। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि फुरकान अली पुत्र कुर्बान अली छह भाइयों में चौथे स्थान पर है। उसके पिता कुर्बान अली का पहले ही इंतकाल हो चुका है। वह बीते साल नवम्बर माह में सऊदी अरब के नाजरान शहर में मजदूरी करने गया था। वर्तमान में वह वहीं पर खानसामा के रूप में काम करता है। सिर पर टोपी के साथ अरबी फेरन पहनकर उसने अपने शेख की एके-47 हाथों में लेकर तस्वीर खिंचवाई तथा रील बनाकर फेसबुक पर वायरल कर दिया। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि प्रथम दृष्टया सऊदी अरब के नाजरान शहर से यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने की जानकारी मिली है। खुफिया एजेंसियों के माध्यम से अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है। पता किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की चीजें अपलोड करने के पीछे उसकी मंशा क्या है? प्रकरण में जिला पुलिस नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करेगी।

सड़क हादसे में सगे भाइयों की मौत
नवाबगंज-अयोध्या मार्ग पर सड़क किनारे खड़े डंपर से रविवार की रात एक बोलेरो टकरा गई, जिससे बोलेरो सवार दो सगे भाइयों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है। तरबगंज थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी रंजीत सिंह अपने भाई गोविंद सिंह, भतीजे करन सिंह व नवाबगंज के बल्लीपुर गांव निवासी पिंटू सिंह के साथ रविवार रात बोलेरो से नवाबगंज के तुरकौली गांव में रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में गए थे। वहां से लौट रहे थे। रास्ते में नंदिनी नगर महाविद्यालय से पहले दुल्लापुर गांव के सामने सड़क किनारे खड़े डंपर से बोलेरो अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो का गेट तोड़कर फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला। चारों लोगों को गंभीर हालत में अयोध्या के श्रीराम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान रणजीत सिंह (55) व गोविंद सिंह (50) की मौत हो गई। पिंटू सिंह व करन सिंह का इलाज चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक है। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि सगे भाइयों के मौत हो गई है। प्रकरण में नियमानुसार अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति, जेठ, चाचा व ननद, नंदोई के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। थाना कटरा बाजार के ग्राम मथुरा मोती सिंह निवासी इश्तियाक अहमद ने बताया किअपनी पुत्री सैयदुन की शादी ग्राम त्यौरासी टिकुलिहन पुरवा निवासी रशीद के साथ की थी। निकाह के वक्त उसने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। निकाह के कुछ दिन बाद ही पति सहित ससुराली जन बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसकी बिटिया को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। 31 अक्तूबर को थाना शुक्लागंज जनपद उन्नाव से उसके जेठ के मोबाइल से थाना के किसी सिपाही ने फोन कर बताया गया कि उसकी लड़की का शव मिला है। जब वह वहां पहुंचा तो देखा कि आरोपियों की प्रताड़ना से आजिज आकर बेटी ने आत्महत्या कर ली है। आरोपियों ने शव छिपाने का भी प्रयास किया। शुक्लागंज पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव उसे सौंप दिया था, केस नहीं दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पति रशीद, नवी अहमद, मुस्तकीम निवासी ग्राम त्यौरासी टिकुलिहन पुरवा, इस्लाम अहमद व उसकी पत्नी निवासी ग्राम मथुरा मोती सिंह थाना कटरा बाजार के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यह भी पढें :
*आपके अपने शहर गोंडा में शुरू हो रहा है “रेडियो अवध”; तो इसे सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh
*और रोजाना प्रातः 06 बजे से सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना”, 07 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”* *रात 9 बजे से आरजे कनिका की आवाज में सुनिए कार्यक्रम सुधर्मा*
*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे राशि, आरजे कनिका, आरजे कबीर, आरजे शजर और आरजे अभिषेक द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम*
*तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का*
*रेडियो अवध ऐप के Schedule पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं*
क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : 9452137310 (केवल वॉट्स ऐप मैसेज) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
