जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के वजीरंगज थाने की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त विक्रम सिंह (25) पुत्र नंद किशोर निवासी ग्राम जगतपुरवा भीखमपुर थाना वजीरगंज को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। थानाध्यक्ष सीपी सिंह ने बताया कि अभियुक्त पर स्थानीय थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। इस सम्बन्ध में लड़की की मां द्वारा स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
सड़क हादसे में अधेड़ की मौत
खरगूपुर थाना क्षेत्र के खरगूपुर-गोकरननाथ शिवाला पर मार्ग अकबरपुर गांव के निकट दो बाइक सवारों की आमने सामने टक्कर हो गई। परिणाम स्वरूप एक युवक की मौत हो गयी। बताया जाता है कि फत्तेगढ़ निवासी बाइक सवार अली हुसैन पुत्र अली अहमद तेजी से बाइक चला रहा था। रास्ते में अपने घर लौट रहे बाइक सवार नानू लाल (55) पुत्र रामपति निवासी देवरिया कला को टक्कर मारी दी। परिणाम स्वरूप वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायल नानू लाल को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक भोला शंकर ने बाइक चालक अली हुसैन तथा बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।
आधा दर्जन जुआरी धरे गए
जिले के धानेपुर पुलिस ने मंगलवार की देर शाम कस्बे में जुआ खेलते समय आधा दर्जन लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने फड़ से 4940 रुपये व 52 ताश के पत्ते मिलने का दावा किया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि ठठेरी मोहल्ले में एक व्यक्ति के घर के पास जुआ खेलने की मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक आदित्य गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आधा दर्जन लोगों को घेरकर दबोच लिया। पकड़े गए लोगों में ध्रुव कुमार सोनी, बाबू सोनी, फूल कुमार, निखिल कुमार, ध्रुव कुमार पटवा व मुन्ना सोनी शामिल हैं।
कोतवाल ने गरीबों के बीच मनाई दीवाली
खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर गरीब व जरूरतमंद लोगों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने बच्चों को मिठाई, चाकलेट, फल, पटाखे आदि वितरित किए। स्थानीय कस्बा समेत पटखौली, बालपुर, फतेहगढ़ आदि गांवों में निराश्रित व असहाय लोगों में मिठाई, मोमबत्ती व फल, फुलझड़ियाँ देकर दीपावली मनाई। इस अवसर पर उपनिरीक्षक भोला शंकर, चंद्र भूषण पांडेय, अखिलेश यादव, किशोर पासवान, नागेंद्र यादव, दिलीप कुमार, उपेंद्र यादव, रवींद्र नाथ मिश्रा आदि शामिल रहे।
तेज रफ्तार वाहन ने किशोरी को रौंदा
कटरा बाजार थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने अनियंत्रित होकर 10 वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। परिणाम स्वरूप उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। रक्षाराम पुत्र जगन्नाथ निवासी ग्राम गोड़वा ने बताया कि उसकी बेटी वंदना (10) घर से सामान लाने के लिए गई थी। कर्नलगंज हुजूरपुर मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास कर्नलगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। चालक को ग्रामीणों की मदद से पकड़ कर स्थानीय थाने को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जेल रवाना किया गया।
बिग बॉस में इंट्री के नाम पर पांच लाख की ठगी
बिग बॉस में प्रवेश दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये की ठगी करने वाले के खिलाफ ठगी करने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत असिधा निवासी सलमान खान पुत्र वसीउद्दीन खान ने प्राथमिकी लिखाई है कि उसके फेसबुक आईडी और ईमेल पर बिग बॉस सीजन-15 में इंट्री दिलाने को लेकर प्रचार आया था। उसने विश्वास करके प्रयागराज जिले के सीसरा मार्ग के पास खानपुर मकरा मुकुंदु उपरहार मेजारोड निवासी नागेश्वर त्रिपाठी पुत्र रुकमणी त्रिपाठी से सम्पर्क किया। इस पर उसने आरटीजीएस और फोन पे के माध्यम से पांच लाख रुपये ले लिए। इसके बाद बिग बॉस में इंट्री भी नहीं करायी। सलमान ने जब नागेश्वर त्रिपाठी से रुपये वापस करने को कहा तो जान से मारने की धमकी देने लगा। उन्होंने कहा कि आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवचेना की जा रही है।
यह भी पढें : विस्फोट से घर की छत उड़ी, महिला की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
