डीआइजी ने कटरा बाजार और एसपी ने धानेपुर में सुनी जन शिकायतें
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले के सभी थानों पर राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने सुनवाई की। देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआइजी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कटरा बाजार तथा एसपी अंकित मित्तल ने धानेपुर थाने पर पहुंचकर जनसुनवाई की। डीआइजी ने कुछ प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। डीआईजी ने शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

एसपी को धानेपुर में जन सुनवाई के दौरान कुल 10 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 01 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जबकि शेष 09 प्रकरणों मंे राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया। एसपी ने थाना कार्यालय का निरीक्षण कर रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने रिकॉर्डों को अद्यतन करने, शिकायती प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित रजिस्टर में अंकना करने, फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने थाना कोतवाली नगर व कोतवाली देहात में सामाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों द्वारा थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। शनिवार को जिले के 18 थानों में कुल 356 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 26 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, चार गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देश में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को जिले के दो थानों मनकापुर व इटियाथोक की पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के सामान बरामद किया है। पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, मनकापुर थाने की पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर चोरी करने के आरोपी हरेंद्र, बेचू व रामश्री को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 04 अदद खिड़की, 01 अदद रोशनदान बरामद किया। स्थानीय थाने पर पिछले दिनों चोरी का अभियोग दर्ज कराया गया था। इसी प्रकार इटियाथोक थाने की पुलिस द्वारा रमेश सिंह उर्फ बउआ सिंह पुत्र सांवल सिंह निवासी ग्राम चौरी परिहार थाना खरगूपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का 01 अदद मोटर पम्प किर्लोस्कर आधा हार्स पावर, 01 अदद इनवर्टर माइक्रोटेक कम्पनी, 02 डिजिटल स्टे लाइट रिसीवर बरामद किया गया। श्री शिव कात्यायनी विद्या मंदिर इंटर कालेज भवनियापुर उपाध्याय के प्रबंधक ने पिछले दिनों चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।

107 वारंटी व वांटेड अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में गैर जमानती वारंट तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए बीती रात चलाए गए विशेष अभियान में 107 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। आगामी त्यौहारों श्रावण मेला, मोहर्रम, कजली तीज आदि को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए एसपी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया था।

सीएस एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार
जिले के कर्नलगंज थाने की पुलिस ने शनिवार को गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि बीते माह कर्नलगंज थाने में गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कराया गया था, जिसमें अवधेश कुमार तिवारी पुत्र स्व. देवी प्रसाद निवासी ग्राम सिल्पनिया कुतुबपुर तथा मनोज कुमार सिंह उर्फ गोरे सिंह पुत्र किशन सिंह उर्फ कृष्ण कुमार सिंह निवासी ग्राम भयापुरवा हीरापुर शाहपुर थाना कोतवाली कर्नलगंज वांछित थे। उप निरीक्षक अरुण कुमार राय की टीम ने आज दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

सीसीटीएनएस की गोष्ठी आयोजित
सीसीटीएनएस योजना के सफल संचालन हेतु शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी सीसीटीएनएस शिवराज ने जनपद के थानों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर्स व सीसीटीएनएस कर्मियों के साथ बैठक कर गुणवत्ता की समीक्षा की तथा आने वाली समस्याओं के निदान पर चर्चा की। उन्होंने सीसीटीएनएस पर की गई अब तक की फीडिंग का अवलोकन करते हुए कहा कि ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र आवेदनों को समय से पूर्ण कर अपलोड किया जाए। सीसीटीएनएस पर की जाने वाली फीडिंग को तत्समय संबंधित कॉलम में फीड किया जाए। सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमों में तत्काल गिरफ्तारी कर उन मुकदमों का तत्काल निस्तारण कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर डिस्टिक कोऑर्डिनेटर राजदीप यादव आदि मौजूद रहे।

अनुरोध
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक
पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
