जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा गांव-गांव में लगाए जाने वाले चौपाल का असर दिखना शुरू हो गया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही उनके द्वारा लगातार लगाए जा रहे ग्राम चौपाल तथा जनता दर्शन के माध्यम से सुस्त पड़ी सरकारी मशीनरी को चैतन्य अवस्था में आने लगी है। उनकी इन्हीं कोशिशों का नतीजा है कि सालों से न्याय के लिए भटक रहे पीड़ितों को अब न्याय मिल रहा है। ऐसा ही एक प्रकरण विकास खंड पंडारी कृपाल का सामने आया है। पिछले छह साल से न्याय के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर काट रहे एक किसान ने किसान दिवस पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा के समक्ष अपनी गुहार लगाई। डीएम ने प्रकरण पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए उसे न्याय दिलाया।
विवरण के अनुसार, ग्राम जगदीशपुर वृंदावन निवासी विनोद कुमार मिश्रा की जमीन को वर्ष 2015-16 में सरयू नहर खंड चार द्वारा अधिग्रहीत कर लिया गया था। इस दौरान उसके परिवार के सभी सदस्यों को मुआवजा मिल गया, किंतु हाईस्कूल के मार्कशीट और खतौनी में उनके नाम में थोड़ा सा अंतर होने की वजह से बैनामा नहीं हो पाया। परिणाम स्वरूप जमीन का अधिग्रहण होने के बावजूद मुआवजा नहीं मिला। किसान ने जब समस्या के निस्तारण के लिए अधिशासी अभियंता से संपर्क किया तो उन्होंने प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं किया। करीब छह साल तक परेशान रहने के पश्चात पीड़ित किसान ने बीते 21 जून 2023 को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में उनके समक्ष अपनी समस्या रखी। इस पर जिलाधिकारी ने जन कल्याणकारी रुख अपनाते हुए अधिशासी अभियंता से इस प्रकरण में अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए कहा। उनके द्वारा बार-बार यही बताए जाने पर कि इनके नाम में भिन्नता है और वह जमीन शिकायतकर्ता किसान की नहीं है, जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए कहा कि जब अपीलकर्ता किसान के नाम बीजक बना है, तो आप यह कैसे कह सकते हैं कि जमीन इनकी नहीं है। इस प्रकार जिलाधिकारी ने किसान को सांत्वना देते हुए प्रकरण में स्पष्ट निर्णय लेने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया था। आखिरकार सरयू नहर खंड को स्वीकार करना ही पड़ा कि उक्त जमीन शिकायतकर्ता किसान की ही है। उसका बैनामा भी करा लिया गया है। विनोद मिश्र ने बताया कि वह सरकारी विभाग के चक्कर लगाकर परेशान हो गए थे। कई अधिकारी आए और चले गए लेकिन उनकी सुनवाई कहीं नहीं हुई। आखिरी उम्मीद के रूप में वह किसान दिवस में जिलाधिकारी नेहा शर्मा के समक्ष अपनी गुहार लेकर पहुंचे थे। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के प्रयासों से लगभग 6 साल बाद 03 अगस्त आखिरकार न्याय मिल ही गया।
चौपाल लगाकर डीएम ने सुनी जन शिकायतें
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने शुक्रवार को बभनजोत विकास खंड के आधा दर्जन ग्राम पंचायतों गौरा बुजुर्ग, कस्बाखास, दौलतपुर माफी, बैजलपुर, हथियागढ़ तथा मोकलपुर में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया एवं कई शिकायतों की जांच हेतु मौके पर टीम रवाना किया। कस्बा खास में लगी ग्राम चौपाल में यूरिया को अधिक दाम पर बेचे जाने की शिकायत आई, जिस पर डीएम ने तत्काल जिला कृषि अधिकारी व एआर कोऑपरेटिव को मौके पर भेजकर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में कहीं पर भी तय कीमत से अधिक मूल्य पर यूरिया न बिकने पाए। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को गौरा बुजुर्ग ग्राम पंचायत में चौपाल के बाद नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण करके ग्राम पंचायत को उपयोग हेतु सौंपा। उन्होंने बैजलपुर ग्राम पंचायत में बनाए गए खेल मैदान का भी उद्घाटन किया। डीएम ने इस मौके पर कहा कि खेल का मैदान होने से गांव के युवाओं को खेलने के लिए पर्याप्त स्थान मिलेगा। उन्होंने प्रधान और पंचायत सचिव को खेल मैदान की नियमित साफ-सफाई व देखरेख के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने ग्राम चौपाल के दौरान राजस्व विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बा खास में 445 एवं दौलतपुर माफी में 300 ग्राम वासियों को घरौनी का प्रमाण पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज ग्राम वासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह उनकी संपत्ति का मालिकाना हक का प्रमाण पत्र है। उन्होंने लेखपालों को निर्देशित किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने पाए। ग्राम सभा की जमीन को सुरक्षित रखा जाए। जन चौपाल में स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, आपूर्ति, समाज कल्याण, कृषि, पशुपालन, सिंचाई, राजस्व आदि विभागों के अधिकारियों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। चौपाल में बिजली, पानी, सड़क, चकमार्ग, तालाब, पट्टा, चकबंदी, चारागाह, साफ-सफाई, जलभराव, ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा, मनरेगा, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, जल निकासी, गौ आश्रय स्थल, स्कूल भवन व संचालन, एमडीएम, सिंचाई व्यवस्था, नहर, नलकूप, संचारी रोग, टीकाकरण, राशन वितरण, आंगनबाड़ी, किसान सम्मान निधि आदि से सम्बन्धित समस्याएं आईं।
डीएम ने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से कहा जनचौपाल के माध्यम से जिला मुख्यालय से दूर स्थित गांव में भी पहुंचकर ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना जा रहा है। ग्राम वासियों को सभी योजनाओं का समान रूप से लाभ दिलवाना ही जिला प्रशासन का काम है। उन्होंने कहा कि जो लोग योजना से अभी भी वंचित है वह बिना किसी झिझक के पात्रता के अनुसार योजनाओं के लिए आवेदन करें उनको हर योजना का लाभ दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा, उपजिलाधिकारी मनकापुर, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, थानाध्यक्ष खोड़ारे, खंड विकास अधिकारी बभनजोत, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बभनजोत, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, नलकूप विभाग, सभी संबंधित गावों के राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
डीएम ने किया सफाई अभियान का शुभारम्भ
गोंडा जिले में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने शुक्रवार को मेरा गोंडा मेरी शान अभियान के तहत द्वितीय चरण में सफाई अभियान का शुभारंभ गुरु नानक चौराहे से किया। पूरे गोंडा नगर पालिका की विशेष साफ-सफाई पालिका के सफाई कर्मियों द्वारा किया जाएगा। डीएम ने कूड़ा गाड़ी को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दरअसल गोंडा शहर को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाने के साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन बनाने को लेकर लगातार डीएम प्रयासरत हैं। प्रथम चरण में 45 किलोमीटर लम्बे मार्ग को 1000 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाकर साफ कराया गया था। दूसरे चरण में शुक्रवार को गोंडा शहर को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाने को लेकर 200 से ज्यादा सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं, जो साफ सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। उन्होंने आज सुबह गुरु नानक चौराहे से पूरे शहर में साफ सफाई अभियान का शुभारंभ किया। डीएम को नगरपालिका के सभासदों ने बताया कि गली और मोहल्ले की साफ सफाई नहीं की जाती है। इस पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि नियमित रूप से पूरे नगर की साफ सफाई कराई जाए। पूरे शहर में गंदगी नहीं मिलनी चाहिए, अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने बताया कि कई चरणों में पूरे गोंडा जिले को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर एक पर लाया जाएगा। तीसरे चरण में गांव और मोहल्लों में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
अनुरोध
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक
पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’
Informer की आवश्यकता
एलबीएस पीजी कालेज गोंडा से संचालित होने वाले रेडियो अवध 90.8 एमएफ को जिले भर के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों से सूचनाएं संकलित कर प्रेषित करने के लिए सूचना प्रदाता अथवा इंफार्मर की आवश्यकता है। हिन्दी में समाचार लिखने में दक्ष, इच्छुक युवक युवतियां कार्यक्रम निदेशक जानकी शरण द्विवेदी से फोन नम्बर 956500908 पर सम्पर्क कर सकते हैं। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक लोग भी विलम्बतम 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। स्थानीय युवक युवतियों को वरीयता। (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
