Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda Capsule : खाना बनाते वक्त जली महिला

Gonda Capsule : खाना बनाते वक्त जली महिला

कर्नलगंज, गोंडा। स्थानीय थाना क्षेत्र के भंभुआ गांव में एक परिवार की खुशियों में तब रंग में भंग पड़ गया, जब शादी समारोह पूर्व खाना बनाते वक्त लड़की की मां गैस सिलेंडर लीकेज से जल गई। उसे परिजनों द्वारा आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां स्वास्थ्य टीम द्वारा तुरंत प्राथमिक इलाज शुरु कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्नलगंज क्षेत्र के भंभुआ निवासी राम आधार के लड़की की शनिवार को शादी थी रिश्तेदार सब इकट्ठा हो रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज से आग लग गई जिससे लड़की की मां सुमन (42) पत्नी रामआधार जल गईं। स्वजनों द्वारा उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गनीमत रही कि लोगों द्वारा किसी तरह आग पर किसी तरह काबू पा लिया गया।

Gonda Capsule : खाना बनाते वक्त जली महिला

चोरों के जेवरात व नकदी किया साफ

इटियाथोक थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों द्वारा एक घर का चैनल व कमरों का ताला काटकर नगदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ किया गया। बताते चलें कि बीते 9 मई की रात ग्राम धर्मेई के मजरा डिहवा निवासी शिवराम पाड़े के घर हुई चोरी की जांच पड़ताल कर ही रही थी कि बेखौफ चोरों ने ग्राम पंचायत लोहशीशा के मजरा बेलवा शुक्ल में एक अन्य घटना को अंजाम दे डाला। इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहशीशा पंचायत के मजरा बेलवा शुकुल निवासी पीड़ित जियाउलहक द्वारा दिए गए तहरीर में बताया गया कि चैनल व कमरों का ताला बंद करके बीवी बच्चों के साथ छत पर सोया था। देर रात अज्ञात चोर चैनल व कमरों का ताला काटकर अंदर रखे पांच बक्से उठा ले गए और पड़ोसी के घर के पीछे गन्ने के खेत में सभी बक्सों का ताला तोड़कर अंदर रखें करीब दो लाख रुपए के जेवरात व डेढ़ लाख रुपए नकदी उठा ले गए। भोर में जब घर के महिलाओं की आंख खुली तो देखा की कमरों का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर रखे बक्से गायब थे। महिलाओं के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार व आसपास के तमाम लोग इकट्ठा हुए। गायब सामान की खोजबीन की जाने लगी तो घर के सामने स्थित गन्ने के खेत में टूटे बक्से पाए गए, जिनमें से परिवार के कपड़े, नगदी व कीमती जेवरात गायब थे। पीड़ित ने बताया कि आगामी 24 मई को उसके पिता हज यात्रा पर जाने वाले थे इसलिए रुपए बॉक्स में रखे थे। इस बाबत थाना के अपराध निरीक्षक राम प्रकाश यादव ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर जांच पड़ताल चल रही है। अब देखना यह है कि चोरी की दोनों वारदातों का खुलासा पुलिस कर पाती है या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

सचिव पर घूस मांगने का आरोप

इटियाथोक विकास क्षेत्र के कर्मडीह कला पंचायत में आवास लाभार्थियों की सूची की जांच करने पर अपात्र पाए जाने वाले लाभार्थियों ने सचिव पर घूस मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रकाशित सूची की प्रारंभिक जांच में सचिव को ग्राम प्रधान व लाभार्थियों द्वारा गुमराह करके कई अपात्रों को पात्रता सूची में शामिल करा दिया गया। ग्रामीणों की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी द्वारा सेक्टर प्रभारी एडीओ एसटी विशाल वर्मा को मामले की जांच सौंपी गई। उनके जांच में कई लोग अपात्र पाए गए। इसके बाद पुनः पंचायत सचिव ऋषि प्रसाद के द्वारा बारीकी से जांच करने पर जिनका पक्का पोख्ता मकान बना है वह तीन लोग अपात्र पाए गए। सचिव द्वारा जांच रिपोर्ट तत्कालीन बीडीओ रूपनारायण भारती को सौंपे जाने से नाराज होकर अपात्रों द्वारा परियोजना निदेशक ग्राम विकास को शिकायती पत्र देकर पंचायत सचिव ऋषि प्रसाद पर आवास देने के बदले में पैसा मांगने का आरोप लगाया गया। सचिव ऋषि प्रसाद ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपो को असत्य व निराधार बताते हुए कहा कि एडीओ एसटी के जांच के बाद मेरे द्वारा जांच करने पर भी वह लोग अपात्र पाए गए जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जा चुकी है। वहीं प्रधान पुत्र लल्लन तिवारी के अनुसार बगैर जांच किए ही सचिव द्वारा पात्रों को अपात्र किया गया है।

राड मारकर व्यक्ति को किया मरणासन्न

परसपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत डीजे की दूकान बन्द कर घर जा रहे व्यक्ति को चार अज्ञात लोगों ने लाठी लोहे की राड से मार कर मरणासन्न कर दिया। घायल को परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। होश में आने पर पीड़ित द्वारा थाने में चार अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टेंगनहा के बैध गांव निवासी नन्दलाल पुत्र राम अवतार ने बताया कि धनांवा चौराहे के सुपर मार्केट में उसकी शिवशक्ति नाम से डीजे की दुकान है। दुकान बन्द करके बीती रात आठ बजे वह अपने घर जा रहा था कि रास्ते में चार अज्ञात व्यक्ति नाम पता अज्ञात उसे अनायास भद्दी-भद्दी गाली देते हुए लाठी डंडा व लोहे की राड से मारने लगे। शोर करने पर वे लोग उसको जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। परिजनों उसे उठाकर अस्पताल ले गये पुलिस को सूचना दी गयी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित के तहरीर के मुताबिक सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

कुत्तों ने हिरन कों नोचकर किया घायल

कर्नलगंज तहसील मुख्यालय स्थित कर्नलगंज-लखनऊ हाइवे पर सनराइज गार्डन और प्रकाश मिल स्टोर के बीच कुत्तों से घिरे हिरन को देखकर एक राहगीर उसका सहारा बना और कुत्तों को वहां से भगाकर घायल हिरन को पशु चिकित्सालय ले जाकर इलाज करवाया। राहगीर कोई और नहीं बल्कि क्षेत्र में मामा नाम से विख्यात करनैलगंज निवासी दिलीप कुमार सिंह हैं। शुक्रवार को दिलीप कुमार सिंह उर्फ “मामा“ अपनी स्कार्पियो से निकल रहे थे तभी उन्हें हाइवे पर कुत्तों से घिरा एक हिरन दिखाई दिया जिसे कुत्तों ने नोचकर घायल कर दिया था। घायल हिरन को उन्होंने पशु चिकित्सालय ले जाकर इलाज करवाया। दिलीप सिंह ने बताया कि पशु चिकित्सालय से हिरन को ले जाने के लिए वन दरोगा को सूचित कर दिया गया है।

घर में घुसकर लाखों की चोरी

कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोनवा सूबेदार पुरवा में बेखौफ चोरों ने बीती रात को एक घर में छत के रास्ते पहुंचकर कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर समस्त कीमती गहने एवं जेवरात वस्त्र चोरी कर लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम देते हुऐ पुलिस को खुली चुनौती दी है। मामले में पीड़ित मुनीष कुमार मिश्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित मुनीष कुमार मिश्र पुत्र राम सागर मिश्रा निवासी ग्राम गोनवा पूरे सूबेदार थाना कोतवाली कर्नलगंज द्वारा स्थानीय कोतवाली में शुक्रवार को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि दिनांक 18 मई 2023 गुरूवार की मध्य रात्रि समय करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच अज्ञात चोर छत के रास्ते से पहुंचकर छत पर बने कमरे में रखें अलमारी एवं कमरे में लगे ताले को तोड़कर समस्त कीमती गहने एवं जेवरात वस्त्र चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना के संबंध में थाना कोतवाली में तहरीर देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही की मांग की। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular