संवाददाता
गोंडा। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मंगलवार को जिले के सभी 33 मंडलों में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। सभी विधानसभा क्षेत्रों के स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर यात्राओं का नेतृत्व किया गया। जिला मुख्यालय पर शहर में निकाली गई तिरंगा पद यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने किया। इस पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के संभ्रांत व्यक्ति सम्मिलित हुए। यह जानकारी देते हुए पार्टी के मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र ओझा पट्टू ने बताया कि शहर के गांधी पार्क से शुरु की गई यह यात्रा गुरु नानक चौराहा, भरत मिलाप चौराहा होते हुए पुनः गांधीपार्क पर आकर समाप्त हुई। उन्होंने बताया कि बुधवार को तिरंगा बाइक रैली निकलेगी, जिसमें सभी मंडलों से सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होंगे। शहर के अंबेडकर चौराहे से तिरंगा बाइक रैली प्रातः 10 बजे प्रारंभ होगी, जो शहर के विभिन्न स्थानों से होती हुई शहीद आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त होगी। यात्रा का संयोजन राजेश राय चंदानी ने किया। शहर की पद यात्रा में आज प्रमुख रूप से आशीष त्रिपाठी, राकेश तिवारी, दीपक अग्रवाल, वंदना गुप्ता, मनीष सिंह, बीना राय, सोनी सिंह, अंजू खरवार आदि उपस्थित रहे। स्वागत करने वालो में तरनजीत सरदार, भूपेंद्र आर्य, ओमी, शेष चौरसिया, दिनेश निषाद, आदि प्रमुख रहे।

यह भी पढें : तानाशाह बन गए हैं बाराबंकी के कलेक्टर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
