Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : ASP ने किया विवेचकों संग अर्दली रूम, चौकीदारों संग पी...

Gonda : ASP ने किया विवेचकों संग अर्दली रूम, चौकीदारों संग पी चाय

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पिछले छह माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु थाना खोड़ारे के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम किया। उन्होंने सर्वप्रथम लंबित समस्त विवेचनाओं का विवरण प्राप्त कर क्रमशः प्रत्येक विवेचक से विवेचना के अधिक अवधि तक लंबित रखने का कारण जानते हुए विवेचना की अद्यावधिक स्थिति की जानकारी करने के साथ ही इनके निस्तारण में आ रही परेशानियों के बारे में जाना। उन्होंने जनपद में लंबित ऐसी विवेचनाएँ जिनमें प्रमुखतः जालसाजी, अपहरण, चोरी, हत्या व महिला सम्बन्धी अपराध से सम्बंधित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण हेतु सभी विवेचकां को निर्देशित किया। महिला संबंधी अपराधों व अपह््रत बालिकाआें के मुकदमों में टीम बनाकर अतिशीघ्र बरामदगी कर मुकदमे का निस्तारण कराने व वांछित अभियुक्तों, पुरस्कार घोषित अपराधी व वारंटियों की गिरफ्तारी तथा न्यायालय द्वारा प्राप्त शमन का शत प्रतिशत तामीला हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर व गुण्डा एक्ट की कार्यवाही करते हुए हिस्ट्रीशीट खुलवाने हेतु तथा गैंगेस्टर के अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 14(1) की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। एएसपी ने आईजीआरएस पोर्टल, मुख्यमंत्री पोर्टल, जन शिकायत, 1090, सम्पूर्ण समाधान दिवस, तहसील दिवस आदि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों और थाने पर सीधे प्राप्त प्रार्थना पत्रां का अंकन करते हुए गुणवत्तापरक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। बाद में उन्होंने सैनिक सम्मेलन कर थाना पर उपस्थित अधिकारी कर्मचारी गणों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की व तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। साथ ही शांति व्यवस्था के दृष्टिगत ग्राम प्रहरियों के साथ चर्चा की एवं उनके साथ बैठ कर चाय पी। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में पंच वाटिका एवं हरिशंकर वृक्ष का वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे व संबंधित विवेचनाओं के विवेचक आदि मौजूद रहे।

Gonda : ASP ने किया विवेचकों संग अर्दली रूम, चौकीदारों संग पी चाय

यह भी पढें : आज की प्रमुख खबरों पर एक नजर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular