सागर इलेवन ने मेवातियान इलेवन को छह विकेट से हराया
अरमान को मिला मैन ऑफ द मैच और ऋतिक को बेस्ट बॉलर का खिताब
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने रविवार को अदम गोंडवी खेल मैदान पर इंद्रा इंटरनेशनल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें जीत के लिए शुभकामनाएं दी। मैच शुरू होने से पहले राष्ट्रगान कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी खिलाड़ियों को खेल मैदान पर राष्ट्र के गौरव को बढाने के उद्देश्य से सच्ची क्रीड़ा भावना से खेलने, खेल के मैदान अथवा उसके बाहर भी सदैव धूम्रपान का वहिष्कार करने और राष्ट्र की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का शपथ दिलाया। उद्घाटन मैच सागर इलेवन और मेवातियान इलेवन के बीच खेला गया। सागर इलेवन के कप्तान मोनू सागर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मेवातियान इलेवन की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे अमित पहले ओवर के पहले गेंद पर ही शून्य रन बनाकर अरमान की गेंद पर कॉटन बोल्ड हो गए। ऋतिक ने मात्र दो रन के स्कोर पर शाबान को बोल्ड कर दिया। 14 रन के टीम स्कोर पर फिरोज को कैप्टन मोनू सागर ने कैच आउट किया। सलमान और शाहनवाज ने 24 रन की निजी साझेदारी की। इस प्रकार 10 ओवर के मैच में सभी 60 बाल खेलकर मात्र 59 रन बनाकर मेवातियान टीम आल आउट हो गई। सागर 11 की तरफ से रितिक, शहनवाज, पठान एवं आशिफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए देकर दो-दो विकेट हासिल किए।

जीत के लिए 60 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम सागर 11 की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान मोनू सागर टीम के लिए मात्र पांच रन जुटाकर गोलू की गेंद पर आउट हो गए। टीम का दूसरा विकेट जहरुल के रूप में गिरा। 26 रन के निजी स्कोर पर अरमान ने टीम के लिए 35 रन जोड़े। टीम के 47 रन के स्कोर पर पठान के रूप में चौथा विकेट गिरा। अरमान और आकाश ने 38 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई और सागर इलेवन की टीम छह विकेट से मैच जीत गई। शानदार 26 रन बनाकर एक विकेट हासिल करने वाले अरमान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दो ओवर में दो विकेट लेकर मात्र चार रन देने वाले ऋतिक को बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया। मोनू लारा और अनिल मिश्रा ने अम्पायरिंग की जिम्मेदारी का निर्वहन किया। मैच रेफरी नारायण मिश्र रहे। विकास तिवारी एवं पंकज शुक्ल ने कमेंट्री की। इस मौके पर इंद्रा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक मनोज त्रिपाठी, संरक्षक जानकी शरण द्विवेदी के साथ विकास गुप्ता, अशोक मिश्र, संजय पाण्डेय, कौशल उपाध्याय आदि मौजूद रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कौशल उपाध्याय एवं संजय पांडे द्वारा प्रदान किया गया।
टीम सागर 11 :
मोनू सागर (कप्तान), जहरुल, मेराज, पठान, जोगी, आकाश, तौसीफ, अमरान, ऋतिक, शहनवाज, आशिफ।
टीम मेवतियान 11 :
अमित कामरान (कप्तान), फिरोज, कामरान, सैफ, गोलू, शाहनवाज, सलमान, साहिल, अफजल, शाहबान, शोएब।

यह भी पढें :
*आपके अपने शहर गोंडा में शुरू हो रहा है “रेडियो अवध”; तो इसे सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh
*और रोजाना प्रातः 07 बजे से सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना”, 08 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”*
*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे राशि, आरजे कनिका, आरजे नील, आरजे कबीर और आरजे अमित द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम*
*तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का*
क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
