Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : 81 शिक्षकों का वेतन बाधित, जवाब तलब

Gonda : 81 शिक्षकों का वेतन बाधित, जवाब तलब

संवाददाता

गोंडा। बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों व शिक्षा मित्रों पर कार्रवाई जारी है। अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन व मानदेय काटा गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बीईओ के माध्यम से झंझरी, मनकापुर, इटियाथोक, नवाबगंज, वजीरगंज, रुपईडीह, कटरा बाजार, परसपुर, हलधरमऊ, तरबगंज, पंडरीकृपाल, बभनजोत आदि ब्लाकों का औचक निरीक्षण कराया था। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षा मित्र व अनुदेशक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले थे। इसकी रिपोर्ट प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड की गई थी। बीएसए ने बताया कि 33 शिक्षक, 38 शिक्षा मित्र व दस अनुदेशकों का वेतन मानदेय काटा गया है। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें : शिक्षिका अपहरण कांड में दो गिरफ्तार, सफारी बरामद

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular