Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : 62वीं रैंक हासिल कर वैष्णवी पाल बनी आईएएस

Gonda : 62वीं रैंक हासिल कर वैष्णवी पाल बनी आईएएस

सिविल सेवा परीक्षा में चुने गए गोंडा के दो लाल

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा । संघ लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए सिविल सेवा परीक्षा-2022 के नतीजों में एक बार फिर गोंडा के दो बच्चों ने अंतिम चयन सूची में अपना स्थान सुरक्षित किया है। व्यापारी नेता आदित्य पाल की बेटी वैष्णवी पाल तीसरे प्रयास में आल इंडिया 62वां स्थान हासिल करते हुए आइएएस बनी है तो नगर के एक चिकित्सक दम्पती के बेटे ने 409वां स्थान प्राप्त करके बाजी मार ली है। ‘पीटीआइ’ से बात करते हुए दो बेटियों के पिता आदित्य पाल ने बताया कि वैष्णवी बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। उसने अपनी शिक्षक मां श्रीमती रचना पाल के देखरेख में फातिमा इंटर कॉलेज से 2014 में इंटरमीडिएट की परीक्षा गणित तथा अर्थशास्त्र विषय के साथ उत्तीर्ण किया। हाईस्कूल की परीक्षा में भी उसने कालेज टाप किया था। उच्च शिक्षा के लिए उसने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिला लिया। वर्ष 2017 में स्नातक पूरा करने के उपरान्त उसने 2018 में आयोजित संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रतिभाग किया किन्तु प्रारंभिक परीक्षा में ही सफलता नहीं मिली। इसके बाद दो साल तक दिल्ली में ही रहकर जबरदस्त तैयारी करने के बाद आयोग द्वारा 2021 में आयोजित परीक्षा में शामिल हुई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उसने साक्षात्कार तो दिया किन्तु अंतिम चयन सूची में स्थान न ला सकी। इसके बाद 2022 की परीक्षा उसने दोगुनी मेहनत के साथ दिया और आज आए नतीजों में अखिल भारतीय स्तर पर 62वां स्थान हासिल करके जिले का नाम रोशन किया। वैष्णवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और मित्रों को दिया। उसका कहना है कि मेरे मम्मी पापा का सपना था कि मैं बड़ी होकर आइएएस अधिकारी बनूं। उनके आशीर्वाद से मैने जितनी हो सकती था, उतनी मेहनत किया। ईश्वर ने मेरी मदद की और आज इस मुकाम पर हूं। एक सवाल के जवाब में वैष्णवी ने कहा कि यदि आपने सपना देखा है और आपके साथ सपोर्ट सिस्टम है तो असफलता से बिल्कुल मत डरें। एक दिन सफलता आपका कदम जरूर चूमेगी। आदित्य पाल की छोटी बेटी भब्या पाल भी सिविल सेवा की तैयारी कर रही है। इसी प्रकार से नगर के प्रमुख चिकित्सक दम्पती डा. महेश अग्रवाल और डा. अपर्णा अग्रवाल के बेटे ईशान अग्रवाल ने इस परीक्षा में 409वीं रैंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है।वैष्णवी और ईशान के इस सफलता पर सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह, सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, डीएम डा. उज्ज्वल कुमार, एसपी आकाश तोमर, नगर पंचायत खरगूपुर के पूर्व अध्यक्ष व व्यापारी नेता राजीव रस्तोगी आदि ने बधाई दी है। बेटी की इस उपलब्धि पर आदित्य पाल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Gonda : 62वीं रैंक हासिल कर वैष्णवी पाल बनी आईएएस

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular