जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। टीबी बीमारी की शीघ्र पहचान कर उसका इलाज शुरु करने से जहां एक ओर रोगी को जल्द इससे छुटकारा मिल जाता है। वहीं बीमारी के प्रसार पर भी रोक लगती है। इसके लिए जिले में 20 फ़रवरी से 05 मार्च तक दो चरणों में सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान (एसीएफ) चलाया जा रहा है। इसमें लगी तीन सौ टीमों ने 26 फ़रवरी तक 59 क्षय रोगियों की खोज की है। क्षय रोग विभाग ने इन सभी नए क्षय रोगियों का इलाज भी शुरु कर दिया है। उक्त जानकारी सोमवार को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ जय गोविन्द ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाये जाने का संकल्प लिया है। इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। विभिन्न अभियानों के माध्यम से संभावित टीबी मरीजों की जाँच कर टीबी की पुष्टि होने पर मरीजों को तत्काल औषधि उपलब्ध करायी जा रही है। प्रयासों के इसी कड़ी में जनपद के समस्त 16 ब्लॉकों तथा 03 अन्य स्वास्थ्य इकाईयों क्रमशः खरगूपुर, मसकनवा एवं जिले पर दो चरणों में एसीएफ चलाया जा रहा है।
इसके पहले चरण में 20 से 23 फ़रवरी तक अनाथालय, वृद्धाश्रम, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, मदरसा व नवोदय विद्यालय आदि में अभियान चलाया गया। प्रथम दो दिवसों में जिला जेल में निरुद्ध कैदियों में से 915 कैदियों की एचआईवी जांच तथा 33 टीबी के संभावित लक्षणों वाले कैदियों के बलगम की जाँच करायी गयी, जिसमें अभी तक कोई भी धनात्मक मरीज नहीं मिला है। इसके बाद अन्य चिन्हित जगहों पर अभियान चलाने के साथ कुल 42 मदरसों में 366 व्यक्तियों की टीबी की स्क्रीनिंग करायी गयी। वहीं दूसरे चरण में जनपद की कुल आबादी 38 लाख 899 की 20 फीसद जनसंख्या यानि 07 लाख 60 हजार 180 की आबादी में (शहरी एवं ग्रामीण मलिन बस्ती एवं हाई रिस्क ग्रुप) अभियान आगामी 05 मार्च तक जारी रहेगा। इसमें 900 स्वास्थ्य कर्मियों की कुल 300 टीमें कार्य कर रही हैं। 60 पर्यवेक्षक के साथ-साथ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी तथा एनटीईपी के अधिकारी अलग से सहयोगात्मक पर्यवेक्षण कर रहे हैं। कुल 29 जॉच केन्द्रों पर समस्त बलगमों की जॉच हो रही है। धनात्मक क्षय रोगियों की ब्लड शुगर, यूडीएसटी तथा एचआईवी की जॉच भी की जा रही है। जिला कार्यक्रम समन्वयक विवेक सरन ने बताया कि टीमों द्वारा 26 फ़रवरी तक 02 लाख 02 हजार 130 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी है। इसमें टीबी के संभावित 869 लोगों के बलगम के नमूने जाँच के लिए एकत्रित किये गए। जाँच में कुल 59 क्षय रोगी पाए गए, जिनका उपचार शुरु कर दिया गया है। इन सभी मरीजों का ब्यौरा भारत सरकार के निःक्षय पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इलाज के दौरान पौष्टिक आहार के लिए निक्षय पोषण योजना के तहत शीघ्र ही उन्हें 500 रुपये प्रतिमाह बैंक खाते में भेजी जाएगी।
यह भी पढें :
*आपके अपने शहर गोंडा में शुरू हो रहा है “रेडियो अवध”; तो इसे सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh
*और रोजाना प्रातः 06 बजे से सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना”, 07 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”* *रात 9 बजे से आरजे कनिका की आवाज में सुनिए कार्यक्रम सुधर्मा*
*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे राशि, आरजे कनिका, आरजे कबीर, आरजे शजर और आरजे अभिषेक द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम*
*तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का*
*रेडियो अवध ऐप के Schedule पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं*
क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : 9452137310 (केवल वॉट्स ऐप मैसेज) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
