Friday, March 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : 48 जोड़ों ने आज से की नई जिंदगी की शुरुआत

Gonda : 48 जोड़ों ने आज से की नई जिंदगी की शुरुआत

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में थामा एक दूसरे का हाथ

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के नवाबगंज कस्बे के पड़ाव स्थित न्यू मैरिज हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को 48 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंध गए। यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि आज परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों में अनुसूचित जाति के 30, सामान्य वर्ग के आठ, अन्य पिछड़ा वर्ग के सात तथा अल्पसंख्यक वर्ग के तीन जोड़े शामिल थे। उन्होंने बताया कि नवाबगंज नगरपालिका के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले युवक-यवतियों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी नवाबगंज, तरबगंज, बेलसर, वजीरगंज और कटरा बाजार तथा एडीओ (एसके) रामकरन, अरुणेंद्र प्रताप सिंह, मुजीब खान आदि उपस्थित रहे। सभी जोड़ों को शासन द्वारा अनुमन्य सामग्री देकर विदा किया गया।

Gonda : 48 जोड़ों ने आज से की नई जिंदगी की शुरुआत

यह भी पढें : चचेरे भाई ने मिहींपुरवा के SDM को पीटा, दम्पती समेत सात के खिलाफ FIR

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular