Thursday, July 10, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : 300 के लिए हुई थी श्रमिक की हत्या

Gonda : 300 के लिए हुई थी श्रमिक की हत्या

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले में रविवार को हुई एक श्रमिक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आज उसके एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज रावत ने आज यहां बताया कि जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क के किनारे एक गड्ढे में सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के ग्वारी निवासी कोइली (30) पुत्र कन्हैया का अधजला शव पाया गया था। स्थानीय थाने पर मृतक के भाई राम किशन की तहरीर पर हत्या का अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल के उपरांत घटना को अंजाम देने वाले उसके साथी श्रमिक अमित को गिरफ्तार किया गया। एएसपी के अनुसार, गिरफ्तार अमित ने पूछताछ में बताया कि वह मृतक के ही गांव का रहने वाला है। पूर्व में भी उन्होंने हिमाचल प्रदेश व गुजरात में साथ-साथ काम किया था। गांव में भी उनके बीच आपसी विवाद है। घटना के एक दिन पूर्व तीन सौ रुपए उधारी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी व गाली-गलौज हुई थी। इसी रंजिश को लेकर योजनाबद्ध तरीके से शनिवार की रात अमित ने मृतक को पड़ोस के गांव में ले जाकर शराब पिलाकर नशे में धुत कर दिया और बाद में साइकिल से अपने ठिकाने पर लौटते समय गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या करके शव को बगल के गड्ढे में फेंककर खर पतवार से जला दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत उसे जेल रवाना किया गया।

यह भी पढें : छह लाख नकद व दो किलो चांदी सीज

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular