जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक प्रतिष्ठित व्यापारी ने अपनी पुत्री की शादी में करीब 30 लाख रुपए खर्च किए किन्तु उनकी बेटी ससुराल में 30 सप्ताह भी सुख से नहीं रह सकी। ससुराली जनों ने उसे घर से निकाल बाहर कर दिया। एएसपी के हस्तक्षेप पर महिला थाने में अभियोग दर्ज किया गया है। शहर के साहबगंज मोहल्ला के निवासी राधेश्याम कौशल की बेटी कोमल कौशल ने आरोप लगाया कि बीते 12 दिसम्बर 2021 को उसकी शादी मोहल्ले के ही रजत कौशल पुत्र विजय कौशल के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने दान दहेज के स्वरूप में 21 लाख रुपये नगद तथा जेवरात, कपड़े व अन्य घरेलू सामान में लगभग नौ लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के बाद कुछ दिन तो सब ठीक-ठाक चला। बाद में उसके पति रजत कौशल, ससुर विजय कौशल, सास रेनू कौशल, ननद आंचल व देवर आदित्य कौशल ने 20 लाख रुपए की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। कोमल का आरोप है कि एक दिन उनसे अपने पति का मोबाइल देखा तो उसमें किसी अन्य स्त्री के साथ उनका विवाह का फोटो दिखाई पड़ा। इस बारे में घर वालों से पूछने पर पता चला कि रजत ने एक मुस्लिम लड़की से भी शादी कर रखी है। इससे उसे बहुत बड़ा झटका लगा। इसका विरोध करने पर सभी परिजनों ने मिलकर मारा पीटा तथा डीजल फेंककर उसे लाइटर से जलाने का प्रयास किया। किसी तरह बाथरूम में घुसकर अपनी जान बचाई। प्रकरण एएसपी शिवराज के संज्ञान में आने पर उन्होंने महिला थाने को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक पूनम यादव ने बताया कि कोमल की तहरीर पर अभियोग संख्या 62/2022 अन्तर्गत धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
यह भी पढें : 10 लाख कांवडिये शिवालयों में करेंगे जलाभिषेक, तैयारियां पूरी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
