Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : 26 दिसम्बर तक करें दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन

Gonda : 26 दिसम्बर तक करें दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। संस्थानों एवं छात्र छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति पोर्टल पुनः खोले जाने की मांग के दृष्टिगत समाज कल्याण विभाग द्वारा संशोधित समय-सारिणी जारी करते हुए छात्रवृत्ति पोर्टल को खोल दिया गया है। जारी समय-सारिणी के अनुसार छात्र छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन हेतु अंतिम अवसर प्रदान करते हुए आवेदन तिथि पुनः बढ़ाकर 26 दिसम्बर कर दिया गया है। अग्रसारण के बाद एनआईसी द्वारा स्क्रूटनी कर शुद्ध एवं संदेहास्पद डाटा जिला समाज कल्याण अधिकारी के लॉगिन पर उपलब्ध कराया जायेगा। संदेहास्पद डाटा को कारण सहित छात्र छात्राओं के लॉगिन पर भी प्रदर्शित किया जाएगा, जिसके आधार पर छात्रों द्वारा त्रुटियों को 19 जनवरी से 27 जनवरी तक सही कर हार्डकॉपी संस्थान में पुनः सत्यापन हेतु जमा की जा सकेगी। यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि इस बार संस्थानों के स्तर पर मास्टर डाटा अपडेशन हेतु भी तिथि बढ़ाई गई है। इसके अनुसार प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान 19 दिसम्बर तक मास्टर डाटा में पाठ्यक्रम, उसका प्रकार, कुल सीटें, सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क आदि अपडेट कर सकेंगे, जिससे अध्ययनरत छात्र मास्टर डाटा में शामिल संस्थान एवं कोर्स को सेलेक्ट कर आवेदन कर सकें। मास्टर डाटा अपडेट न कर पाए सभी संस्थानों को विभाग द्वारा ईमेल एवं एसएमएस द्वारा मास्टर डाटा अपडेट किए जाने के संदेश भी भेजे जा रहे है ताकि किसी भी स्तर से कोई भी छात्र आवेदन से छूटने न पाए। उन्होंने बताया कि 02 मई 2022 द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार, आवेदन करने वाले छात्रों को 28 दिसम्बर तक तथा नवीन समय सारिणी के अनुसार आवेदन करने वाले छात्रों को 20 मार्च 2023 तक छात्रवृत्ति आधार सीडेड व एनपीसीआई मैप्ड बैंक खातों में सीधे अंतरित की जाएगी।

Gonda : 26 दिसम्बर तक करें दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular